अलवर में कार-स्कूटी टक्कर के बाद खूनी संघर्ष:एक घंटे तक अखाड़ा बना रहा सरकारी हॉस्पिटल, पेचकस लेकर दौड़े हमलावर

अलवर जिला अस्पताल में शुक्रवार रात करीब 11 बजे जमकर हंगामा हुआ। 8 से 10 लड़कों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। किसी के हाथ में पेचकस था तो किसी के पास लाठी। बाद में पता चला कि पीटे गए युवक ने पहले कार सवार भारत सैनी का सिर फोड़ दिया था।
कार वाले ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी, जिससे स्कूटी सवार मोनू जोगी की मां घायल हो गई थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने रात को ही दोनों पक्षों से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और रिपोर्ट दर्ज की है।

रात 8 बजे हुई थी झगड़े की शुरुआत घटना की शुरुआत जेल चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुई। यहां कार और स्कूटी की टक्कर हो गई। स्कूटी पर सवार मां के सिर पर गंभीर चोटें आईं। कार में भारत सैनी सहित 2 लोग थे। कार भारत चला रहा था। स्कूटी चला रहे मोनू जोगी ने भारत सैनी की पिटाई कर दी। इस दौरान भारत सैनी का सिर फोड़ दिया। किसी तरह भारत और उसका साथ कार लेकर वहां से निकल भागे।
पुलिस ने शांति भंग के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। भारत सैनी के साथ 4 लोग थे और 2 लोग मोनू जोगी के पक्ष से थे। सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भारत सैनी गुड़गांव में किसी कंपनी में काम करता है।
हॉस्पिटल पहुंचकर स्कूटी सवार को पीटा धोबीगट्टा निवासी मोनू जोगी (स्कूटी सवार) ने बताया कि वह रात को अपनी मां के साथ एक शादी समारोह में जा रहा था। जेल चौराहे पर कार से उनकी स्कूटी टकरा गई, जिससे मां के सिर में चोट लगी। कार वाले अस्पताल ले जाने की बजाय आगे चले गए। मैं मां को अस्पताल लेकर गया, जहां इलाज चल रहा था। तभी भारत सैनी के साथ कई अन्य युवक अस्पताल पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी।
मोनू ने यह भी आरोप लगाया कि ये युवक जेल चौराहे के पास शराब पी रहे थे और नशे में स्कूटी को टक्कर मारी। टक्कर के बाद भी मां को अस्पताल नहीं ले गए। फिर 15-20 युवक अस्पताल आए और हमला किया।

हॉस्पिटल में दो गुटों में मारपीट होती रही तीजकी रोड निवासी भारत सैनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि टक्कर स्कूटी सवार की गलती से हुई थी। वे ओवर स्पीड में जा रहे थे। हमने महिला को घायल देखकर मदद की, लेकिन कुछ दूरी पर मोनू जोगी और उसके साथियों ने हम पर हमला कर दिया और कार चालक का सिर फोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर मोनू ने फिर हमला किया। उसने एक युवक को पेचकस मारा और दूसरे का सिर फोड़ा।