शादी के सस्पेंस के बीच पलाश मुच्छल की माँ ने हार नहीं मानी, कहा दोनों तकलीफ़ में हैं
इस बीच पलाश की मां ने दोनों को लेकर अपडेट दिया है

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी की नई तारीखों को लेकर अभी तक कोई खबर सामने नहीं आई है। स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने पर इस शादी को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया था। इसके बाद पलाश की भी तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि, अब दोनों ही अस्तपाल से लौटकर घर आ गए हैं, लेकिन फिर भी शादी की नई तारीख सामने नहीं आई है।

स्मृति के पिता को सीने में दर्द हुआ था। वहीं पलाश को स्ट्रैस के कारण तीबयत बिगड़ने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पलाश को पहले सांगली में ही भर्ती कराया गया था और बाद में फिर मुंबई शिफ्ट कर दिया गया था। दोनों अब घर पर हैं। इस बीच पलाश की मां ने बताया है कि स्मृति और पलाश दोनों ही काफी तकलीफ हैं। उन्होंने साथ ही उम्मीद जताई है कि शादी बहुत जल्दी होगी।
दोनों को हुई तकलीफ
शादी टलने के बाद कई ऐसी चीजे हुईं जिसके कारण इन दोनों की शादी पर संदेह पैदा हो रहा है। सबसे बड़ी बात तो ये रही कि स्मृति ने शादी से पहले होने वाले फंक्शन के सभी फोटो और वीडियो अपनी इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। जेमिमा रोड्रिग्स ने स्मृति के साथ रहने के लिए डब्ल्यूपीएल में जाने से मना कर दिया है। ये सभी बातें कुछ बड़ा होने की तरफ इशारा कर रही हैं।
लंबे समय से कर रहे थे डेट
स्मृति और पलाश लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया था। 23 नवंबर को दोनों की शादी होनी थी, लेकिन शादी वाले दिन ही स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


