इंदौर-भोपाल हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू कार कंटेनर में घुसी; दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल
एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

मध्य प्रदेश में इंदौर-भोपाल रोड पर आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीहार के करीब एक कार खड़े कंटेनर से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो और तीन लोग घायल हो गए। नेमा परिवार परिवार राजस्थान से लौटा था और भोपाल जा रहा था। बताया जा रहा की कर में सवार संध्या नेमा भोपाल एसबीआई में एजीएम हैं।
इंदौर-भोपाल नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भयंकर सड़क हादसा हो गया। दरबार ढाबे के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में जा घुसी। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए भोपाल के निजी अस्पताल ले जाया गया और मृतकों का पीएम सीहोर अस्पताल में किया जा रहा है। परिवार राजस्थान से लौटा था और भोपाल जा रहा था। बताया जा रहा की कर में सवार संध्या नेमा भोपाल एसबीआई में एजीएम हैं। यह दुर्घटना सुबह लगभग 6 बजे के आसपास हुई।


