ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

BHOPAL:ज़िले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समय में हुआ परिवर्तन

सुबह 8.30 बजे के बाद लगेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल

भोपाल।। भोपाल ज़िले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन किया गया है जहां सुबह 8.30 बजे के बाद लगेंगे पहली से आठवीं तक के स्कूल गौरतलब हैं कि भोपाल ज़िले में तापमान में गिरावट के चलते सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के समय में ज़िला शिक्षा अधिकारी एन.के.अहिरवार द्वारा परिवर्तन के आदेश जारी किए गए हैं। जारी हुआ आदेश में कहा गया है कि तापमान में गिरावट होने से संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढ़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए भोपाल जिले में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय,केन्द्रीय विद्यालय,जवाहर नवोदय विद्यालय,आई.सी.एस.ई सी.बी.एस.ई,अनुदान प्राप्त एवं अन्य मान्यता प्राप्त कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवी तक की कक्षाएं प्रातः 08:30 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जायें।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button