भोपालमध्य प्रदेश
Trending

भोपाल में लगातार 5वें दिन पारा 8°C; दिल्ली-हरियाणा में हवा जहरीली, AQI 400 पार

मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों में शीतलहर चल रही है। राजस्थान के 9 शहरों और मध्य प्रदेश के 8 शहरों में बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। भोपाल में लगातार पांचवें दिन रात का पारा 8 डिग्री दर्ज किया गया। हरियाणा के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 7.7 डिग्री रहा। दिल्ली में 10.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम था। मौसम विभाग ने गुरुवार को सुबह हल्का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली और हरियाणा के 13 शहरों में AQI 400 के पार पहुंच गया है। हरियाणा के जींद में 418 AQI के साथ सबसे ज्यादा प्रदूषण रहा। दिल्ली के बवाना में AQI 451 और चांदनी चौक में AQI 449 दर्ज किया गया। इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आसपास का इलाका जहरीली धुंध की घनी चादर में लिपटा हुआ नजर आया। लुटियन जोन के इंडिया गेट के पास AQI 408 दर्ज किया गया। धुंध की परतें इतनी गहरी थीं कि इंडिया गेट कहीं छिप सा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button