इंदौरभोपालमध्य प्रदेश

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद, इंदौर में भी कड़ी सुरक्षा, 14 लोगों को किया गिरफ्तार

बम धमाके के बाद इंदौर में भी सुरक्षा बढ़ा दी

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि, इंदौर। बम धमाके के बाद इंदौर में भी सुरक्षा बढ़ा दी है। तीन दिन से शहर में ड्रोन सहित अन्य माध्यमों से निगरानी रखी जा रही है। बुधवार को होटल, धर्मशाला, लाज, होस्टल आदि में संदिग्धों की निगरानी के लिए विशेष चेंकिंग अभियान चलाया गया। किराएदार, कर्मचारियों की जानकारी पुलिस को नहीं देने पर 14 के खिलाफ कार्रवाई की गई। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मकान मालिक गुलरेज खान, असीत समंता के खिलाफ कार्रवाई की इसी प्रकार गांधीनगर में द्रोपदी बाई देलवार, थाना एमजी रोड में भारत चौरसिया और जगदीश जोशी, थाना बाणगंगा में ओमप्रकाश वर्मा, थाना चदंन नगर में मोहम्मद शाबीर के खिलाफ कार्रवाई की। इसी प्रकार थाना एरोड्रम में व्यवसाय मालिक राम भरोसे धनगर, थाना रावजी बाजार में आवेश अंसारी, थाना भंवरकुआं में गोरेश उधमदासनी और विवेक पाहुजा के खिलाफ कार्रवाई की। थाना राजेंद्र नगर में होटल संचालक योगेश मालवीय और शुभम मिश्रा, थाना गांधीनगर में राहुल योगी के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों के मुताबिक किरायेदारों की सूचना संबंधित मालिक द्वारा, छात्रावासों में रह रहे छात्र एवं छात्राओं की सूचना, होटल, धर्मशाला में रुकने वाले व्यक्तियों की जानकारी, ठहरने वाले व्यक्तियों की सूची प्रतिदिन थाने पर देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button