सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस के कामकाज पर सवाल उठाना तेलंगाना के एक IT प्रोफेशनल को भारी पड़ता दिख रहा है। 34 साल के यूजर 'जीत' ने बांद्रा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि फिलिस्तीन समर्थक पोस्ट को लेकर पुलिस की खिंचाई करने के महज चार दिन बाद, पुलिस ने X से उनकी निजी जानकारी मांगी। इसके लिए पुलिस ने एक बिल्कुल अनजान और पुराने 'सेक्सटॉर्शन' मामले का हवाला दिया, जिसमें उनका दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं था।
मामले के तूल पकड़ने के बाद मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकायत की जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा है कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे विवाद की शुरुआत सितंबर महीने में हुई। 'ग्लोबल गाजा काइट वीकेंड' (11-15 सितंबर) के दौरान मुंबई की एक महिला ने गाजा के बच्चों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पतंग उड़ाई थी। आरोप है कि इसके बाद बांद्रा पुलिस ने महिला के घर पर कथित तौर पर छापेमारी की और उसे परेशान किया।

पूरे विवाद की शुरुआत सितंबर महीने में हुई। 'ग्लोबल गाजा काइट वीकेंड' (11-15 सितंबर) के दौरान मुंबई की एक महिला ने गाजा के बच्चों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पतंग उड़ाई थी। आरोप है कि इसके बाद बांद्रा पुलिस ने महिला के घर पर कथित तौर पर छापेमारी की और उसे परेशान किया। 19 सितंबर को तेलंगाना के आईटी प्रोफेशनल जीत ने एक्स पर पोस्ट कर बांद्रा पुलिस की इस कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सत्ताधारी दल के नेताओं पर सरकारी मशीनरी और पावर के दुरुपयोग का आरोप लगाया था।
जीत का दावा है कि उनकी इस आलोचना वाली पोस्ट के ठीक चार दिन बाद, 23 सितंबर को उन्हें X की तरफ से एक नोटिफिकेशन मिला। इसमें बताया गया कि बांद्रा पुलिस ने 2 जुलाई को दर्ज एक FIR के सिलसिले में उनका नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी, आईपी एड्रेस और लोकेशन डेटा मांगा है। जीत का कहना है, “पुलिस ने जिस FIR का हवाला देकर मेरी पर्सनल डिटेल मांगी, उससे मेरा कोई वास्ता ही नहीं है। पुलिस ने एक क्रिटिक की पहचान उजागर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से डेटा मांगने के नियम का पूरी तरह दुरुपयोग किया है। मेरे पास एक्स का नोटिफिकेशन, पुलिस की ओर से भेजी गई रिक्वेस्ट और उस एफआईआर की कॉपी मौजूद है।”


Comments
Be the first to comment on this story.