Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

UPI पर 0.4% चार्ज के विरोध में भोपाल में 'नो यूपीआई डे', 8 अक्टूबर को नकद ही चलेगा

भोपाल। यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में चावल-दाल व्यापारी संघ, हनुमानगंज-जुमेराती 8 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएगा। संघ ने बाजार के व्यापारिय…

UPI पर 0.4% चार्ज के विरोध में भोपाल में 'नो यूपीआई डे', 8 अक्टूबर को नकद ही चलेगा

भोपाल। यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) चार्ज लगाए जाने के प्रस्ताव के विरोध में चावल-दाल व्यापारी संघ, हनुमानगंज-जुमेराती 8 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएगा। संघ ने बाजार के व्यापारियों से इस दिन यूपीआई के माध्यम से भुगतान स्वीकार नहीं करने की अपील की है।

व्यापारियों का कहना है कि यूपीआई वर्तमान में व्यापारियों और ग्राहकों के लिए भुगतान का सबसे सरल और सुविधाजनक माध्यम है। ऐसे में इस पर एमडीआर चार्ज लगने से छोटे और मध्यम व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने बताया कि ‘नो यूपीआई डे’ के माध्यम से व्यापारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाएंगे। चावल-दाल व्यापारी संघ के अध्यक्ष महेश रामरख्यानी और सचिव सचिन संगतानी ने कहा कि व्यापारियों ने डिजिटल भुगतान और डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने में हमेशा सहयोग किया है।

 अब सरकार को व्यापारियों की व्यावहारिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए एमडीआर संबंधी निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। संघ ने 8 अक्टूबर को व्यापारियों से सांकेतिक विरोध में शामिल होने की अपील की है।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.