Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

खाकी पर हमले के बाद महकमा अलर्ट, फॉरेंसिक टीम जुटी, आसपास के CCTV खंगाले जा रहे

धार। जिले के धामनोद क्षेत्र में सोमवार रात एक पुलिस जवान को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास जवान रामेश्वर गोयल घायल अवस्था में मिले। गोली लगने से गंभीर रूप से घा…

खाकी पर हमले के बाद महकमा अलर्ट, फॉरेंसिक टीम जुटी, आसपास के CCTV खंगाले जा रहे

धार। जिले के धामनोद क्षेत्र में सोमवार रात एक पुलिस जवान को गोली मारने की घटना से हड़कंप मच गया। दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के पास जवान रामेश्वर गोयल घायल अवस्था में मिले। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल जवान को तत्काल धामनोद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

जानकारी के अनुसार, रामेश्वर गोयल सशस्त्र बल की फर्स्ट बटालियन इंदौर में पदस्थ हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वे ड्यूटी के सिलसिले में इंदौर जा रहे थे। इसी दौरान दूधी बायपास पर कुंदा फाटे के समीप उन्हें गोली लगने की घटना सामने आई। आशंका जताई जा रही है कि कार सवार लोगों ने उन्हें गोली मारी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी अर्चना रावत और थाना प्रभारी संतोष यादव सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जवान की हालत गंभीर होने के कारण मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की है।

गोली किसने और किन परिस्थितियों में मारी, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में हलचल का माहौल है।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.