Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

रातभर कांपी धरती, उत्तराखंड-दिल्ली-NCR के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

भारत में लगातार धरती हिल रही है असम, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक की धरती भूकंप से कांप रही है भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है जी हां, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात को भूकंप आया भू…

रातभर कांपी धरती, उत्तराखंड-दिल्ली-NCR के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके

भारत में लगातार धरती हिल रही है असम, उत्तराखंड से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक की धरती भूकंप से कांप रही है भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है जी हां, दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार रात को भूकंप आया भूकंप का केंद्र उत्तराखंड का चमोली था उत्तराखंड से लेकर पश्चिमी यूपी और दिल्ली-एनसीआर तक झटके महसूस किए गए इसके बाद भारत में एक और भूकंप आया अरुणाचल प्रदेश के वेस्ट कामेंग में आधी रात को धरती कांप उठी भूकंप के झटके से लोगों की नींद उड़ गई | 

एनसीएस यानी नेशन सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश के कामेंग में बुधवार तड़के भूकंप आया 10 अक्टूबर 2026 को तड़के 02:22 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3 मापी गई इसकी गहराई धरती से 5 किलोमीटर अंदर थी भूकंप के झटके के कारण लोगों की नींद खुल गई लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे. राहत की बात यह है कि किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई | 

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप आने से पहले दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड की धरती डोल चुकी थी उत्तराखंड में मंगलवार रात भूकंप के झटकों से दहशत फैल गई सबसे ज्यादा असर चमोली जिले में रहा. यहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई झटके इतने तेज थे कि पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल समेत कई जिलों में लोगों ने इसे महसूस किया इतना ही नहीं, दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप रात 10 बजकर 23 मिनट 13 सेकंड पर आया इसका केंद्र अक्षांश 30.103 और देशांतर 79.561 पर था, जो जोशीमठ से लगभग 50 किलोमीटर दक्षिण में चमोली जिले में स्थित है भूकंप की गहराई जमीन से 13 किलोमीटर नीचे थी पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटके रात 10 बजकर 26 मिनट पर महसूस किए गए यहां अनुमानित तीव्रता 4.4 बताई जा रही है जनपद के कोटद्वार सहित अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटका महसूस होते ही लोग घरों से निकल आए और कुछ देर तक खुले में रहे |

 

उधम सिंह नगर जिले में रात 10 बजकर 24 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए, वहीं कुमाऊं के नैनीताल जिले में भी 10:23 बजे धरती हिली हरिद्वार जिले में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की जानकारी दी है लगातार अलग-अलग जिलों से भूकंप की सूचनाएं सामने आईं अभी तक किसी भी जिले से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है | 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.