Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

दिल्ली जाते समय हादसा, सांसद भारती पारधी की कार ने बाइक सवार मजदूरों को रौंदा

बालाघाट। बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद भारती पारधी के वाहन ने महाराष्ट्र के तुमसर-रामटेक नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवार मजदूरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। …

दिल्ली जाते समय हादसा, सांसद भारती पारधी की कार ने बाइक सवार मजदूरों को रौंदा

बालाघाट। बालाघाट-सिवनी संसदीय क्षेत्र की सांसद भारती पारधी के वाहन ने महाराष्ट्र के तुमसर-रामटेक नेशनल हाईवे पर दो बाइक सवार मजदूरों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायल, पंजाब के मजदूर हैं, जो तुमसर क्षेत्र में खेती कार्य के लिए हार्वेस्टर चलाने आए थे। उनके साथी हार्वेस्टर चला रहे थे और दो मजदूर बाइक से उनके साथ चल रहे थे।

तभी तुमसर-रामटेक मार्ग पर तेज रफ्तार में आ रही सांसद की कार और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। घायलों को महाराष्ट्र के भंडारा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ ने सांसद पारधी को घेर लिया था। सांसद भारती पारधी ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह की है, जब वह दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट जा रही थीं, तब ये हादसा हुआ। मेरे वाहन ड्राइवर ने बाइक सवारों को बचाने के लिए दूर से हार्न देना शुरू कर दिया था, लेकिन बाइक सवार तेज रफ्तार में थे। हमारी गाड़ी की गति 60 से 70 किमी प्रति घंटा रही होगी। दुर्घटना के बाद नाराज स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें घेरने की बात पर सांसद ने कहा कि कुछ लोग मेरे परिचित थे। उन्होंने समझदारी दिखाई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

मामले में महाराष्ट्र के अंधलगांव थाने की पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को जप्त कर जांच शुरू कर दी है। सांसद भारती पारधी दिल्ली जाने के लिए नागपुर एयरपोर्ट जा रही थी। घटना में सांसद का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घायलों में सुरजीत सिंह और तसमीरा मेहरा शामिल हैं, जो गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायल पंजाब के रहने वाले हैं। वह भंडारा जिले में धान काटने के लिए हार्वेस्टर पर मजदूर के रूप में आए थे।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.