Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

ऑटो चालक को पीट रहा था शराबी, सिपाही ने रोका तो डंडे से पिटाई

ग्वालियर। हजार बिस्तर अस्पताल के सामने ऑटो चालक को शराब के नशे में एक युवक पीट रहा था। जब उसे यहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक सतीश खरे ने रोका तो वह उससे ही उलझ गया। ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक से झूम…

ऑटो चालक को पीट रहा था शराबी, सिपाही ने रोका तो डंडे से पिटाई

ग्वालियर। हजार बिस्तर अस्पताल के सामने ऑटो चालक को शराब के नशे में एक युवक पीट रहा था। जब उसे यहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक सतीश खरे ने रोका तो वह उससे ही उलझ गया। ट्रैफिक पुलिस के आरक्षक से झूमाझटकी कर दी। इसके बाद आरक्षक ने भी उसे डंडे से पीटा। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसे पकड़कर कंपू थाने ले जाया गया। उस पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

यहां हंगामा करने वाले नशेड़ी का नाम हरेंद्र उर्फ हीरू चौहान बताया गया है। वह इ-रिक्शा में सवार होकर कंपू स्थित हजार बिस्तर अस्पताल आया था। यहां वह किराये को लेकर आटो चालक से विवाद करने लगा। इसके बाद उसने चालक को पीटना शुरू कर दिया। यहां सतीश खरे की ड्यूटी थी। उसने रोका तो सतीश से उलझ गया। इसके बाद सतीश से झूमा-झटकी कर दी। तब सतीश ने डंडे से मारा और उसे खदेड़ा।

ऑटो चालक के साथ युवक मारपीट कर रहा था। अत्यधिक शराब पी रखी थी। टोकने पर आरक्षक से विवाद किया। उस पर कंपू थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.