सिवनी। जिले के कुरई थाना अंतर्गत सतोषा गांव के खेत में मिले युवती के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा ली है। बरघाट एसडीओपी ललित गठरे के नेतृत्व में कुरई व बरघाट पुलिस के संयुक्त दल ने अंधी हत्या का पर्दाफाश कर जघन्य हत्याकांड में शामिल मृतिका की सगी मां सुनीता उइके व मामा अनिल धुर्वे को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण मृतिका के मोबाइल पर किसी से बात करने को बताया जा रहा है। इसी विवाद के चलते आरोपित मामा और मां ने अपनी बेटी का जमीन पर पटककर गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस को गुमराह करने और हत्या को दुर्घटना का रूप देने आरोपितों ने लोहे की राड और तार की मदद से शव को करंट लगाया और मक्का के खेत में फेंक दिया था।


Comments
Be the first to comment on this story.