Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

राहुल गांधी का एक महीने में तीसरा मध्य प्रदेश का दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक माह के भीतर तीसरी बार मध्य प्रदेश आ सकते हैं। उनका उज्जैन दौरा प्रस्तावित किया गया है। यहां वह ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इस …

राहुल गांधी का एक महीने में तीसरा मध्य प्रदेश का दौरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक माह के भीतर तीसरी बार मध्य प्रदेश आ सकते हैं। उनका उज्जैन दौरा प्रस्तावित किया गया है। यहां वह ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। इस दौरान सबसे प्रमुख एजेंडा कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी का उज्जैन दौरा प्रस्तावित होने की पुष्टि की है। संगठन स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है। दौरे के दौरान एक परिवार से पार्टी के लिए 100 रुपये की सहायता राशि लेने के अभियान की शुरुआत भी राहुल गांधी करेंगे। कांग्रेस ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार परिवारों से संपर्क कर राशि जुटाने का लक्ष्य रखा है, जो उसी जिले में संगठन को सशक्त करने के लिए खर्च की जाएगी।

यानी अभियान का उद्देश्य केवल आर्थिक सहयोग जुटाना नहीं, बल्कि संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का घर-घर संपर्क भी बढ़ाना है। बता दें कि राहुल गांधी 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में 19 सितंबर को इंदौर आए थे। एक अक्टूबर को उन्होंने बालाघाट का दौरा किया। संगठन सृजन के अंतर्गत नवनियुक्त पदाधिकारियों से संवाद और पंचायत से प्रदेश स्तर तक संगठन की स्थिति पर चर्चा के लिए मई माह से ही राहुल के रीवा या उज्जैन आने की बात चल रही थी। इसमें उज्जैन का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।समीक्षा में यही देखा जाएगा कि संगठन सृजन का ढांचा कागज से निकलकर कितनी मजबूती से मैदान में उतरा है। 

जिला और ब्लॉक इकाइयों के गठन के बाद मंडलम और पंचायत स्तर तक संगठन की सक्रियता, पदाधिकारियों की नियमित बैठकें, बूथ स्तर पर संपर्क और मतदाता सूची से जुड़े काम की स्थिति भी चर्चा का विषय हो सकती है। कांग्रेस ने प्रदेश भर के करीब 14 हजार मंडल, ब्लॉक और शहर अध्यक्षों को प्रशिक्षण देने की योजना बनाई थी। इसका उद्देश्य संगठन के नए ढांचे को केवल नियुक्तियों तक सीमित रखने के बजाय पदाधिकारियों को चुनाव प्रबंधन और संगठन संचालन की जिम्मेदारी के लिए तैयार करना है। राहुल गांधी का संगठन सृजन में खूब जोर है। पिछले वर्ष अप्रैल में वह संगठन सृजन अभियान के शुभारंभ के लिए भोपाल आए थे। इसके बाद पचमढ़ी में प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए थे।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.