Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

मुंबई सेंट्रल-बांद्रा से धौलपुर और उधना से कानपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मांग को लेकर फैसला

रेल प्रशासन यात्रियों की मांग को देखते हुए विशेष किराये पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन 09007/ 09008 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल दो, छह अक्टूबर को मुंबई और तीन, सात अक्टूबर को धौलपुर से चलेगी। रत…

मुंबई सेंट्रल-बांद्रा से धौलपुर और उधना से कानपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की मांग को लेकर फैसला

रेल प्रशासन यात्रियों की मांग को देखते हुए विशेष किराये पर तीन स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ट्रेन 09007/ 09008 मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल दो, छह अक्टूबर को मुंबई और तीन, सात अक्टूबर को धौलपुर से चलेगी। रतलाम में दोनों दिशाओं में इसका ठहराव रहेगा। 

बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी व आगरा कैंट इसके प्रमुख ठहराव होंगे। इसमें एसी थ्री-टियर, स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। 

09023/ 09024 बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल सात अक्टूबर को बांद्रा तथा आठ अक्टूबर को धौलपुर से चलेगी। ट्रेन 04168/ 04167 उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार उधना तथा दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार कानपुर से चलेगी। 

तीनों ट्रेनों की बुकिंग 28 सितंबर से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी पर शुरू होगी
इसमें एसी टू-टियर, एसी थ्री-टियर, स्लीपर व सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। तीनों ट्रेनों की बुकिंग 28 सितंबर से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी पर शुरू होगी। विस्तृत समय-सारणी व ठहराव की जानकारी रेलवे की पूछताछ वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
तीनों विशेष ट्रेनें चलने से रतलाम मंडल के यात्रियों को सुविधा मिलेगी और उनका सफर सुगम होगा। तीनों ट्रेनों का ठहराव रतलाम से रहेगा, जिसके चलते इस क्षेत्र के यात्रियों को यहां से ट्रेन लेना सुविधाजनक रहेगा।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.