सीधी। बहरी थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से प्रचार-प्रसार में उपयोग की जा रही सामग्री भी जब्त किया है।राजेश पांडेय थाना प्रभारी बहरी ने बताया कि शनिवार को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में राजेन्द्र बहादुर सिंह, राजपति सिंह और गिब्सन थोमस पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया गया था।

शिकायत मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सूचना की तसदीक की। प्रारंभिक जांच में तथ्य सामने आने पर थाना बहरी में तीनों आरोपितों के विरुद्ध धार्मिक स्वतंत्रता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने मौके से धर्म प्रचार में इस्तेमाल हो रही सामग्री को विधिवत जब्त कर विवेचना में शामिल कर लिया है। प्रकरण की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Comments
Be the first to comment on this story.