Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

इंदौर में बूंदें व तेज हवा बदलेगी मौसम का मिजाज

इंदौर | अलनीनो के प्रभाव से इस बार नवंबर माह में कड़ाके की ठंड गायब रहेगी। नवंबर माह के पहले सप्ताह में इंदौर शहर के साथ संभाग के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और वर्षा भी होने की संभावना है। बाद…

इंदौर में बूंदें व तेज हवा बदलेगी मौसम का मिजाज

इंदौर | अलनीनो के प्रभाव से इस बार नवंबर माह में कड़ाके की ठंड गायब रहेगी। नवंबर माह के पहले सप्ताह में इंदौर शहर के साथ संभाग के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और वर्षा भी होने की संभावना है। बादल होने से दिन में गर्मी का असर गायब रहेगा और तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। वर्तमान में जहां इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। यह स्थिति आगामी पांच दिनों तक बरकरार रहेगी। इसके बाद बादल छंटने पर तापमान बढ़ेगा।

 

बादल होने से दिन में गर्मी का असर गायब रहेगा और तापमान में गिरावट बरकरार रहेगी। वर्तमान में जहां इंदौर संभाग के अधिकांश जिलों में दिन के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल रही है। यह स्थिति आगामी पांच दिनों तक बरकरार रहेगी। इसके बाद बादल छंटने पर तापमान बढ़ेगा।शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे और अलसुबह हल्की ठंडक का अहसास हुआ। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को शहर में बादल छाए रहेगे और दिन का तापमान सामान्य से कम रहेगा। वही रात का तापमान सामान्य के आसपास ही रहेगा।

 

इंदौरवासी वर्तमान में हल्की ठंडक का अहसास कर रहे हैं। अर्नब तूफान के असर से शहर में हवा चल रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। वहीं मौसम विज्ञानियों का मानना है कि नवंबर में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ने जा रही है। वातावरण अनुकूल बना रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पंजाब पर चक्रवाती हवाओं के घेरे के रूप में बना है। एक द्रोणिका उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से उत्तर छत्तीसगढ़ व पूर्वी मप्र के ऊपर बने निम्न दाब क्षेत्र चक्रवाती हवाओं के घेरे पर बना हुआ है। ऊपरी हवाओं को घेरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दूसरा दक्षिणी गुजरात पर बना हुआ है। एक अन्य द्रोणिका पूर्व मध्य अरब सागर के महाराष्ट्र तट से कोंकंगण गोवा विदर्भ, उत्तर छत्तीसगढ़ व पूर्वी मप्र पर निम्न दाब क्षेत्र तक जा रही है।

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.