Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

इंदौर क्राइम: लाइनमैन की मौत के मामले में महिला हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इंदौर। गांधी नगर की राजकमल रेसीडेंसी में बिजली कंपनी के कर्मचारी निर्मल राठौर (राजपूत) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। निर्मल महिला मित्र किरण से मिलने आया था। शराब के नशे में किरण ने धक्का दे दिया और न…

इंदौर क्राइम: लाइनमैन की मौत के मामले में महिला हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

इंदौर। गांधी नगर की राजकमल रेसीडेंसी में बिजली कंपनी के कर्मचारी निर्मल राठौर (राजपूत) का शव मिलने से सनसनी फैल गई। निर्मल महिला मित्र किरण से मिलने आया था। शराब के नशे में किरण ने धक्का दे दिया और निर्मल सिर के बल जा गिरा। इसके बाद किरण ने तकिये से मुंह दबाया और जाकर सो गई। सुबह उठी और रोजमर्रा की तरह काम पर चली गई और चूहों ने शव को जगह-जगह से कुतर डाला।

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के मुताबिक छोटा बांगड़दा निवासी 45 वर्षीय निर्मल बिजली कंपनी में लाइनमैन की नौकरी करता था। 55 वर्षीय किरण से करीब दो साल पूर्व संपर्क में आया था। किरण स्वयं का रेस्त्रां चलाती है। निर्मल अक्सर किरण के फ्लैट पर ही रुकता था। रविवार रात दोनों ने छक कर शराब पी और उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने।

किरण ने बताया इस दौरान निर्मल ने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उसने पलंग से धक्का देकर गिरा दिया। निर्मल सिर के बल गिरा और काफी देर तक उठा ही नहीं। उसकी हालत देखकर किरण घबरा गई और तकिये से मुंह दबाकर जान से मार डाला। इसके बाद उसने शव खींचकर दूर रखा और खुद जाकर सो गई। सुबह उठी और फ्लैट में ताला लगाकर रोज की तरह रेस्त्रां चली गई। शाम को लौटी और अपनी बेटी रानू को बुलाकर पूरी घटना बताई। रानू का पहले पति संजय से तलाक हो गया और दूसरे पति संजय की मौत हो गई है। मां-बेटी काफी देर तक साजिश करती रहीं और बाद में पड़ोसियों को बुलाया।

 

टीआई अनिल यादव के मुताबिक पुलिस को रहवासी आशीष जैन ने घटना की जानकारी दी और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को 10 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका था। चूहों ने जगह-जगह से शव कुतर दिया था। कमरे में खून भी फैल चुका था। मां-बेटी ने पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया। टीआई के मुताबिक किरण नशे में अपना नाम तक नहीं बता पा रही थी। मंगलवार शाम वह टूटी और उसने पूरी घटना सिलसिलेवार बताई। किरण ने कहा निर्मल उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश कर रहा था। टीआई के अनुसार किरण को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसकी बेटी की भूमिका की जांच चल रही है। निर्मल विवाहित है।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.