Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

मुरैना में महिला के घायल होने से हड़कंप - अस्पताल में उपचार जारी, हालत गंभीर

मुरैना। मकान की चौथी मंजिल के छज्जे की रेलिंग को पकड़कर खड़ी महिला को रोकने के लिए बच्चे मम्मी... मम्मी कहकर पुकारते रहे। मकान के नींचे खड़ा पति व अन्य लोग रोकने के लिए गुहार करते रहे, लेकिन महिला नह…

मुरैना में महिला के घायल होने से हड़कंप - अस्पताल में उपचार जारी, हालत गंभीर

मुरैना। मकान की चौथी मंजिल के छज्जे की रेलिंग को पकड़कर खड़ी महिला को रोकने के लिए बच्चे मम्मी... मम्मी कहकर पुकारते रहे। मकान के नींचे खड़ा पति व अन्य लोग रोकने के लिए गुहार करते रहे, लेकिन महिला नहीं मानी और कूद गई। चौथी मंजिल से गिरी महिला गंभीर घायल हो गई, जिसे दिल्ली रेफर किया गया है। सोमवार की सुबह 4 बजे यह घटना मुरैना शहर के नैनागढ़ रोड पर हुई, जिसके वीडियो मंगलवार की दोपहर इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में दिख रहा है, कि मकान की चौथी मंजिल के छज्जे की रेलिंग को पकड़कर एक महिला खड़ी हुई है। मकान की दूसरी और तीसरी मंजिल के छज्जों पर बच्चे व अन्य लोग दिख रहे हैं। महिला के बच्चे मम्मी-मम्मी कहकर उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मकान के नींचे, सड़क किनारे महिला का पति, एक बुजुर्ग व तीन-चार लोग खड़े होकर कूदने से मना कर रहे हैं, लेकिन महिला ने तभी छलांग लगा दी।

मकान के नींचे खड़े बुजुर्ग व एक अन्य ने महिला को हाथों पर झेलना चाहा, जिसमें बुजुर्ग के हाथों में चोट आ गई। घायल महिला का नाम भूमि शर्मा उम्र 30 साल बताई जा रही है। बताया गया है, कि भूमि पत्नी हरेंद्र शर्मा का परिवार मूलरूप से अंबाह का निवासी है, जो करीब एक साल पहले मुरैना में आकर, नैनागढ़ रोड पर किराए के मकान में रहने लगे। भूमि का पत्नी हरेंद्र डेयरी का काम करता है। भूमि शर्मा ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर स्वजन कुछ बताने तैयार नहीं है। भूमि का उपचार दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.