Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

इंदाैर में अगले दो से तीन दिन बादल छाएंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है

इंदौर | इंदौर में गुरुवार को सुबह धूप निकली और दोपहर में छाए बादलों के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ देर के लिए वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर दिन में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई। भोपाल स…

इंदाैर में अगले दो से तीन दिन बादल छाएंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है

इंदौर | इंदौर में गुरुवार को सुबह धूप निकली और दोपहर में छाए बादलों के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में कुछ देर के लिए वर्षा हुई। एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर दिन में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज हुई। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक इंदाैर में अगले दो से तीन दिन बादल छाएंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी । पिछले दो दिनों से शहर में हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण अब अलसुबह व रात में शहरवासियों को हल्की ठंड का अहसास भी हो रहा है।

हालांकि दिन में तापमान सामान्य केइंदाैर में अगले दो से तीन दिन बादल छाएंगे और हल्की वर्षा होने की संभावना है आसपास बना हुआ है। गुरुवार को शहर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

 

इंदौर में गुरुवार को उत्तर दिशा से हवा चली। दिनभर बादल छाए रहे। दोपहर को कई इलाकों में हल्की वर्षा हुई। इससे तापमान नीचे आया। बीते चौबीस घंटों में दिन के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार दस किमी से चली। दिनभर में 1.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जाएगा। बादल छंटने के बाद ठंड का असर अधिक महसूस होगा। न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी।

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.