Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

जबलपुर के रिछाई स्थित पारले-जी फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जबलपुर। शहर के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि उसकी ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार दूर-दूर तक आसमान मे…

जबलपुर के रिछाई स्थित पारले-जी फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जबलपुर। शहर के रिछाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार दोपहर करीब 2:15 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि उसकी ऊंची लपटें और धुएं का काला गुबार दूर-दूर तक आसमान में दिखाई दे रहा है। अचानक भड़की आग से पूरे औद्योगिक परिसर और फैक्ट्री में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना तुरंत नगर निगम के दमकल विभाग को दी गई, जिसके बाद बिना समय गंवाए दमकल की 7 गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया। फिलहाल दमकल की टीम कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई है। आग लगने के मुख्य कारणों और इससे हुए नुकसान का तत्काल पता नहीं चल सका है।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.