Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

छात्रों के प्रदर्शन से शुरू हुआ आंदोलन बना जन-आक्रोश, दुकानों में लूटपाट, कारें फूंकी, एप्पल स्टोर पर हमला

फ़्रांस सरकार के मुताबिक़, क़रीब 5.5 लाख लोगों के सड़कों पर उतरने के बीच कम से कम 1,200 लोगों को गिरफ़्तार किया गया. सरकार ने इसे "हिंसा में बढ़ोतरी" बताया राजधानी पेरिस में शाम तक दंगा रोधी पुलिस के…

छात्रों के प्रदर्शन से शुरू हुआ आंदोलन बना जन-आक्रोश, दुकानों में लूटपाट, कारें फूंकी, एप्पल स्टोर पर हमला

फ़्रांस सरकार के मुताबिक़, क़रीब 5.5 लाख लोगों के सड़कों पर उतरने के बीच कम से कम 1,200 लोगों को गिरफ़्तार किया गया. सरकार ने इसे "हिंसा में बढ़ोतरी" बताया राजधानी पेरिस में शाम तक दंगा रोधी पुलिस के साथ बड़े पैमाने पर झड़पें हुईं पुलिस ने भीड़ पर आंसू गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया राजधानी और दूसरे इलाक़ों में इमारतों में आग लगा दी गई. इनमें लिमोज भी शामिल है, जहां टाउन हॉल में लगी भीषण आग के कारण छत का एक हिस्सा ढह गया कई शहरों में लूटपाट शुरू हो गई टाउन हॉल और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ किए जाने की खबरें भी सामने आईं

प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने कहा कि हिंसा के दौरान 150 पुलिसकर्मी घायल हुए पेरिस में मुख्य मार्च दोपहर के दौरान काफ़ी हद तक शांतिपूर्ण दिखाई दिया युवाओं के एक समूह ने बीबीसी को बताया कि वे "शांतिवादी" हैं और "बस चीजों को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी नहीं बदल रहा है." हालांकि, दिन बढ़ने के साथ कुछ समूहों ने सड़कों पर आग लगाई और वाहनों को जला दिया इसमें शहर के केंद्र में प्लास द ला रिपब्लिक जैसे प्रमुख स्थान भी शामिल थे दुकानों में तोड़फोड़ कर सामान लूटा गया कम से कम एक रेस्तरां आग में पूरी तरह जल गया बीबीसी ने कुछ समूहों के बीच मारपीट होते भी देखा मध्य पेरिस में दंगा रोधी पुलिस को एक भीड़ की ओर बढ़ते और कई लोगों को डंडों से पीटते देखा गया 

 

ल्योन के मेयर ग्रेगोरी दूसे ने शहर के पर्यटन कार्यालय में आग लगाए जाने को शहर के लिए "एक त्रासदी" बताया उन्होंने बीएफएमटीवी से कहा, "इससे हमारा दिल टूट जाता है, क्योंकि यह एक बेहद प्रसिद्ध और ऐतिहासिक इमारत है स्थानीय पुलिस ने कहा कि "शत्रुतापूर्ण लोगों" ने दमकलकर्मियों को सुरक्षित तरीके से आग बुझाने से रोका दमकलकर्मियों ने लिमोज टाउन हॉल में लगी आग पर भी काबू पाने की कोशिश की. आग के कारण इमारत का एक हिस्सा ढह गया दक्षिण-पूर्वी शहर सेंट-एटियेन के मेयर रेजिस जुआनिको ने सोशल मीडिया पर कहा कि एक युवक का "ग्रेनेड से हाथ उड़ गया" उन्होंने आगे कहा, “ऐसी त्रासदी कभी नहीं होनी चाहिए थी.”

गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शनों के दौरान राजधानी के कुछ हिस्सों और मार्सेई, रेनेस, टूलूज और आंजे समेत कई जगहों पर "नकाबपोश लोगों" ने "लक्षित हिंसक घटनाओं" को अंजाम दिया फ़्रांस में इमारतों को नुक़सान पहुंचने की खबरें सामने आईं इनमें ग्रेनोबल, एविन्यों, पो, मॉनपेलिए और वालांस शामिल हैं पेरिस में कपड़ों और खाने-पीने के सामान की दुकानों में लूटपाट की गई, जबकि लील शहर में एप्पल स्टोर में घुसकर वहां का सामान निकाल लिया गया एक वीडियो की पुष्टि की, जिसमें ग्रेनोबल के शहर के केंद्र में एक संकरी सड़क पर नकाबपोश लोग पर्यटकों की ट्रेन चलाते हुए कम से कम तीन दंगा रोधी पुलिसकर्मियों की ओर बढ़ते दिखाई दिए

 

हाल के हफ़्तों में लाखों छात्रों ने देश के लीसी यानी माध्यमिक स्कूलों में कर्मचारियों की कमी और जर्जर सुविधाओं के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया है. इन स्कूलों में 15 से 18 साल के बच्चे पढ़ते हैं.

सितंबर के अंत से फ़्रांस के छात्रों ने बेहतर स्थितियों की मांग को लेकर देशभर के सैकड़ों हाई स्कूलों के दरवाज़े बंद कर दिए हैं इन प्रदर्शनों के दौरान सुरक्षा बलों के साथ झड़पें भी हुई हैं फ़्रांस के स्कूलों में ज्यादा निवेश की मांग को लेकर हाई स्कूल और विश्वविद्यालय के छात्रों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन जारी हैं देश के कुछ सबसे बड़े यूनियनों का गठबंधन भी उनके साथ शामिल हो गया है

फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, "जिन लोगों ने प्रीफेक्चर और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तोड़फोड़ की, उन पर हमला किया और यहां तक कि हमारे टाउन हॉल में भी लूटपाट की, उनके खिलाफ़ मुकदमा चलाया जाएगा और उन्हें सजा दी जाएगी सरकार ने रियायतें देने की कोशिशें भी की हैं. शिक्षा मंत्री एडुआर गेफ्रे ने 8 अक्टूबर को एक टेलीविजन इंटरव्यू के दौरान 3,000 अतिरिक्त अस्थायी शिक्षकों की नियुक्ति का वादा किया हालांकि, विरोध प्रदर्शन जारी हैं

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.