Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस की सख़्ती के बावजूद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ दिल्ली में निकाला तिरंगा मार्च

कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर शुक्रवार, 16 अक्तूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च निकाला गया हालांकि, मार्च शुरू होने से पहले ही सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और मार्च के दौरान वामपंथी छ…

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस की सख़्ती के बावजूद सैकड़ों प्रदर्शनकारियों के साथ दिल्ली में निकाला तिरंगा मार्च

कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर शुक्रवार, 16 अक्तूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में तिरंगा मार्च निकाला गया हालांकि, मार्च शुरू होने से पहले ही सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके और मार्च के दौरान वामपंथी छात्र संगठन आइसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया गया फिर भी कनॉट प्लेस के इनर सर्किल में सैकड़ों छात्र-छात्राएं, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नागरिक संगठनों से जुड़े लोग पहुंचे. इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया सीजेपी के आह्वान के बाद नई दिल्ली नगर निगम ने सेंट्रल पार्क को दो दिनों के लिए बंद कर दिया था. दिल्ली पुलिस ने भी इस इलाक़े में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी 

शुक्रवार सुबह से ही तनाव का माहौल था. अभिजीत दीपके ने सुबह बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस दिया है. 'लहरा दो तिरंगा' मार्च का आह्वान शाम पांच बजे के लिए किया गया था. लेकिन जैसे ही अभिजीत तिरंगा लेकर निकले, पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. मार्च से पहले दीपके ने कहा था, "कारोबार को शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों से नुक़सान नहीं होता. उन्हें तब नुक़सान होता है, जब सरकार पूरे शहर को बंद करने, इंटरनेट सेवाएं रोकने और अपने ही नागरिकों की आवाजाही पर रोक लगाने का फ़ैसला करती है नई दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की अध्यक्ष नेहा बोरा को हिरासत में लिया. नेहा बोरा की टीम ने आरोप लगाया कि नेहा को अकेले ही डिटेन किया गया और उन्हें किसी अज्ञात जगह पर ले जाया गया है. उनके पास उनका फ़ोन भी नहीं है. टीम ने कहा, “एक बार फिर से उनका अपहरण किया गया है. यह डिटेंशन नहीं है.”

 

प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग कर रहे थे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क के पास पालिका बाज़ार है. नेताओं की गिरफ़्तारी के बावजूद वहां बड़ी संख्या में लोग तिरंगा लेकर पहुंच गए थे. हालांकि, जंतर-मंतर के पास जैसी बैरिकेडिंग की गई थी, वैसी कड़ाई यहां नहीं थी तिरंगा मार्च के दौरान कई लोगों को हिरासत में लिया गया, हालांकि कुल मिलाकर मार्च शांतिपूर्ण रहा, दीपके को हिरासत में लिए जाने की आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह ने निंदा की, नेताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद लोग सड़कों पर मार्च करते हुए सरकार के ख़िलाफ़ नारे लगाते नज़र आए | दिल्ली ही नहीं, कुछ और जगहों पर भी तिरंगा मार्च निकाला गया. बीबीसी के सहयोगी पत्रकार इमरान क़ुरैशी के मुताबिक़, बेंगलुरु के टाउन हॉल में तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया गया. यहां 'इंकलाब ज़िंदाबाद' और 'जय भीम' जैसे नारे लगाए गए | 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.