Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

इंदौर में अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य का पत्नी ज्योति निकम सहित हुआ सम्मान

इंदौर  | वकील और राज्यसभा सदस्य उज्ज्वल निकम ने कहा कि युवाओं को अपनी मांगें कानून के दायरे में रहकर उठानी चाहिए। यह अवश्य देखना चाहिए कि आंदोलन कहीं अराजकता में न बदल जाए या राजनीतिक दल इसका गल…

इंदौर में अधिवक्ता और राज्यसभा सदस्य का पत्नी ज्योति निकम सहित हुआ सम्मान

इंदौर  | वकील और राज्यसभा सदस्य उज्ज्वल निकम ने कहा कि युवाओं को अपनी मांगें कानून के दायरे में रहकर उठानी चाहिए। यह अवश्य देखना चाहिए कि आंदोलन कहीं अराजकता में न बदल जाए या राजनीतिक दल इसका गलत इस्तेमाल न कर लें। देश में युवाओं (जेन जेड) के प्रदर्शनों के बारे में निकम ने इंदौर में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। 

मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी की सजा दिलाने वाले उज्ज्वल निकम और उनकी पत्नी ज्योति निकम का गुरुवार को संस्था सार्थक की ओर से इंदौर के रवींद्र नाट्यगृह में सम्मान किया गया। इस मौके पर उन्होंने अपने लंबे कानूनी करियर के अनुभव साझा करते हुए 1993 के मुंबई बम धमाकों, गुलशन कुमार हत्याकांड, प्रमोद महाजन हत्याकांड और 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़े कई अहम प्रसंग बताए। निकम ने कहा कि समाज में कानून का डर होना चाहिए, लेकिन कानून लागू करने वाले अधिकारियों में ईमानदारी के साथ विनम्रता और इंसानियत भी जरूरी है। केवल ईमानदार होना पर्याप्त नहीं है। यदि किसी अधिकारी के व्यवहार से इंसानियत खत्म हो जाए, तो उसकी ईमानदारी का महत्व भी कम हो जाता है। उन्होंने युवाओं को ईमानदार, स्पष्टवादी और विनम्र रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। इस दौरान निकम के जीवनवृत्त पर बनी फिल्म ‘प्रहार’ का प्रमोशन भी किया गया, जो शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वीडियो कान्फ्रेंसिंग से संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक केस में जीत हासिल कर निकम ने न्याय के प्रति देशवासियों की आस्था और विश्वास को और भी मजबूती दी। संघर्षपूर्ण जीवन के बावजूद निकम ने न केवल अपने नाम ‘उज्ज्वलको ‘सार्थक’ किया, अपितु न्याय सेवकों की भावी पीढ़ी  के लिए भी एक मानक स्थापित किया है। 



26/1 1 मुंबई हमले के मामले पर चर्चा करते हुए निकम ने कहा कि उस समय लोगों में काफी गुस्सा था और सवाल उठ रहे थे कि कसाब का मुकदमा क्यों चलाया जा रहा है। इसके बावजूद निष्पक्ष सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया का पालन करना जरूरी था।निकम ने बताया कि 26/11 हमले से पहले मुंबई की रेकी करने वाले डेविड हेडली की गवाही हासिल करना जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के सामने यह प्रस्ताव रखा था। अमेरिकी अदालत में हुई कानूनी प्रक्रिया के जरिए हेडली की गवाही दर्ज की गई, जिससे हमले की साजिश और उससे जुड़े कई पहलुओं को समझने में मदद मिली ।
संजय दत्त से जुड़े मामले पर निकम ने कहा कि यदि हथियारों की मौजूदगी की जानकारी समय रहते पुलिस को दे दी जाती तो बड़ी घटना को रोकने और कई लोगों की जान बचाने में मदद मिल सकती थी। बालीवुड की ओर से संजय दत्त के समर्थन में चलाए गए अभियान पर उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला आने से पहले किसी को निर्दोष घोषित करना न्यायपालिका पर दबाव बनाने जैसा हो सकता है। उन्होंने जोर दिया कि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने तक अदालत की स्वतंत्रता और फैसले का सम्मान करना जरूरी है।


 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.