Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

व्यापारिक रंजिश में ग्राहकों को लेकर हुआ विवाद, व्यापारी ने खाया जहर

ग्वालियर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। व्यापारी को अस्पत…

व्यापारिक रंजिश में ग्राहकों को लेकर हुआ विवाद, व्यापारी ने खाया जहर

ग्वालियर। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापारी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पड़ोसी दुकानदार से झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। व्यापारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लश्कर निवासी कृष्णा सोनी और विशाल अग्रवाल की दुकानें आमने-सामने हैं। दोनों में व्यापार को लेकर ही रंजिश चल रही है। विशाल की दुकान पर ग्राहक अधिक आते हैं। इसी के चलते इनका विवाद है। कृष्णा विशाल की दुकान पर पहुंचा था। यहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। फिर विवाद कोतवाली थाने तक पहुंच गया था। यहां दूसरे व्यापारियों की मध्यस्थता से दोनों के बीच समझौता हो गया। इसी दौरान कृष्णा सोनी ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली थाना प्रभारी विनोद विनायक करकरे ने बताया कि समझौते के बाद जहर खाया था। इसकी जांच की जा रही है।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.