डिंडौरी। डिंडौरी जिला मुख्यालय के राज्य परिवहन बस स्टैंड के पास में मंगलवार की सुबह एक युवक रानी अवंती बाई की तलवार निकालकर घोड़े पर चढ़ गया। घटना की सूचना लगते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा। कोतवाली प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने बताया कि नंदलाल बनवासी उम्र 30 वर्ष निवासी मझियाखार बजाग का निवासी है। वह अन्य मजदूरों के साथ बस से मंगलवार की सुबह डिंडौरी पहुंचा था।
बस के कर्मचारियों से उसका कुछ विवाद हो गया, जिसके बाद वह अवंती बाई चौक पहुंच गया और कुछ लोग मुझे मारने आ रहे हैं की बात कहते हुए रानी अवंती बाई की प्रतिमा स्थल के चबूतरे के पर चढ़ गया।युवक रानी की तलवार निकालकर घोड़े पर खड़ा हो गया और तलवार अपने पेट में लगाकर मारने का इशारा करता था। इस दौरान मौके पर लोग भी जमा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतारा। पुलिस ने बताया कि युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। युवक के खिलाफ 151 की कार्रवाई की जा रही है।


Comments
Be the first to comment on this story.