Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

भिंड हादसा: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

भिंड। मिहोना थाना क्षेत्र के लेन का पुरा गांव में तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना उगाई खेड़ा सरकार के पास स्थित तालाब की है। बताया जा रहा है कि किशोर तालाब में उतरी भैंसों के पी…

भिंड हादसा: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

भिंड। मिहोना थाना क्षेत्र के लेन का पुरा गांव में तालाब में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। घटना उगाई खेड़ा सरकार के पास स्थित तालाब की है। बताया जा रहा है कि किशोर तालाब में उतरी भैंसों के पीछे पानी में चला गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, लेन का पुरा निवासी 17 वर्षीय छोटू पुत्र मंगल सिंह बघेल तालाब में भैंसों के पीछे चला गया था। इसी दौरान वह पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर को तालाब से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.