राजगढ़। राजगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।जानकारी के मुताबिक राजगढ़ से भाजपा विधायक अमर सिंह यादव शनिवार को अपनी कार से भोपाल से राजगढ़ ने की और आ रहे थे, तब ही कुरावर के समीप उनकी कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, विधायक के कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने ड्राइवर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू का दी है। शनिवार सुबह 7:30 बजे कुरावर में कुरावर स्थित महाकाल होटल के पास बाइक सवार पिता पुत्र विधायक के वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने वाले पिता-पुत्र को विधायक खुद एक निजी वाहन पहले पीलूखेड़ी स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को लेकर भोपाल स्थित निजी अस्पताल पहुंचे।

यहां इलाज के दौरान पिता की जान चली गई। वहीं, बेटे का इलाज अभी भी चल रहा है।टm टीआइ जितेंद्र मावई के मुताबिक विधायक की तेज रफ्तार गाड़ी ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में कुरावर की न्यू मार्केट कॉलोनी निवासी राघवेंद्र विश्वकर्मा (42) और लक्ष्य विश्वकर्मा (11) घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब ओवरब्रिज से उतर रही विधायक की गाड़ी के सामने फोरलेन पार कर रहे पिता-पुत्र अचानक आ गए। पुलिस ने बताया कि पिता पुत्र बाजार जाने के लिए सड़क की दूसरी ओर जा रहे थे।
इस दौरान वे न्यू मार्केट कॉलोनी के पास बने अवैध कट पॉइंट से फोरलेन पार कर रहे थे। तभी दोनों तेज रफ्तार से आ रही विधायक की गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद विधायक स्वयं घायल पिता-पुत्र को लेकर भोपाल पहुंचे थे। टीआई जितेंद्र मावई ने बताया कि विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।


Comments
Be the first to comment on this story.