Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

Indian Oil की पानी में एंट्री, 200 करोड़ से 760 करोड़ का है टारगेट

तेल कंपनी अब आपको पानी पिलाने वाली है। इंडियन ऑयल कंपनी अब बोतल बंद पानी के बिजनेस में कदम रखने जा रही है। जी हां, पेट्रोलियम कंपनी अब बोतल बंद पानी के कारोबार में उतर रही है। जल्द ही आपको देशभर में …

Indian Oil की पानी में एंट्री, 200 करोड़ से 760 करोड़ का है टारगेट

तेल कंपनी अब आपको पानी पिलाने वाली है। इंडियन ऑयल कंपनी अब बोतल बंद पानी के बिजनेस में कदम रखने जा रही है। जी हां, पेट्रोलियम कंपनी अब बोतल बंद पानी के कारोबार में उतर रही है। जल्द ही आपको देशभर में आपके इंडियन ऑयल का पानी नजर आएगा। पानी के बिजनेस में उतरने की चर्चा के बीच लोग सोच रहे हैं कि क्या ये कंपनी बिसलेरी को टक्कर दे पाएगी?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का वित्त वर्ष 2025-26 में नेट प्रॉफिट ₹36,802 करोड़ रहा है, यानी इसमें 36 हजार करोड़ से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा है। कंपनी की नेटवर्थ ₹8.86 लाख करोड़ है। बिसलेरी इंटरनेशनल के पास बाजार की 35 से 40 फीसदी हिस्सेदारी है। बिसलेरी का 2025-26 का कुल नेट रेवेन्यू 2,814 करोड़ रुपये और मुनाफा 316 करोड़ रुपये है।

मुनाफे की बात करें तो इंडियन ऑयल का मुनाफा बिसलेरी से 116 गुना ज्यादा है और अगर रेवेन्यू देखें तो ये भी 13 गुना है। लेकिन बिसलेरी पानी के बाजार की तगड़ी खिलाड़ी है। विदेशी कोका-कोला से लेकर पेप्सिको और देसी पारले एग्रो भी इसका मुकाबला अभी तक नहीं कर पाए हैं।ऐसे में इंडियन ऑयल बिसलेरी को कड़ा मुकाबला दे पाएगी या नहीं, यह तो समय ही बताएगा।

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.