Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: BHU प्रोफेसर की लापता बेटी पिंटो पार्क से बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बनारस पुलिस के हवाले

ग्वालियर। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक प्रोफेसर की 13 वर्षीय बेटी को ग्वालियर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाने वाले युवक के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है। ग्वाल…

ग्वालियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: BHU प्रोफेसर की लापता बेटी पिंटो पार्क से बरामद, आरोपी गिरफ्तार, बनारस पुलिस के हवाले

ग्वालियर। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एक प्रोफेसर की 13 वर्षीय बेटी को ग्वालियर पुलिस ने इंटरनेट मीडिया के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाने वाले युवक के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया है। ग्वालियर के पिंटो पार्क क्षेत्र के रहने वाले युवक ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से किशोरी से दोस्ती की थी और उसे मिलने के बहाने ग्वालियर बुला लिया था।

वाराणसी (बनारस) के सेंट जॉन स्कूल में पढ़ने वाली 13 वर्षीय किशोरी स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। स्वजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता न चलने पर बनारस में किडनैप की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने जब मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि किशोरी ग्वालियर के एक युवक के संपर्क में थी और उससे लगातार चैटिंग करती थी।ग्वालियर पुलिस को जैसे ही सूचना मिली मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार को किशोरी की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी।

पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। ग्वालियर पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोरी को आगामी कार्रवाई के लिए बनारस पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.