भोपाल। राजधानी भोपाल के कई प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में मंगलवार को आवश्यक रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के पुराने और नए इलाकों की 40 से अधिक कॉलोनियों में अलग-अलग पारियों में शटडाउन लिया जाएगा। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जलापूर्ति और अन्य आवश्यक दैनिक कार्य समय से पूर्व निपटा लें, ताकि कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सुबह 8:00 से 11:00 बजे तक (3 घंटे):
बालविहार चौराहा, लक्ष्मी टॉकीज रोड, सराय लक्ष्मी टॉकीज, राजाजी कुआं, नेहरू रोड, बेलदारपुरा, ओल्ड सैफिया कॉलेज रोड, अलीगंज, जुमेराती एवं आसपास के क्षेत्र।
सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक (4 घंटे):
साकेत नगर (2A, 2B, 3A, 3B, 3C), बीएसएनएल एक्सचेंज कार्यालय, पंडित भीमसेन जोशी अपार्टमेंट, रवींद्रनाथ टैगोर कॉम्प्लेक्स व आसपास।

सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक (6 घंटे):
आदमपुर, छावनी, डोबरा, चोर सगौनी, ओमेगा फार्म, ज्ञान गंगा कॉलेज, नवज्योति आईटीआई, पशु चिकित्सालय, एवीएम कॉलेज, न्यू मिनाल कॉलोनी, बृज कॉलोनी, माया एन्क्लेव, करोंद चौराहा, सीआईएई नबीबाग, निशातपुरा थाना क्षेत्र एवं आसपास।
सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक (5 घंटे):
महाबली नगर, साईनाथ नगर, मां पार्वती नगर एवं आसपास का क्षेत्र।
दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक (2 घंटे):
गणेश मंदिर, राजगलिया कॉलोनी, छोला विश्राम घाट, मैकेनिकल मार्केट, फूटा मकबरा, गौर मार्केट, अग्रवाल धर्मशाला, प्रेम कुंज, राम मंदिर, गुरुबक्श की तलैया, जेपी नगर व आसपास।
दोपहर 3:00 से शाम 5:00 बजे तक (2 घंटे):
जज कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, महाजन कॉलोनी, अधिवक्ता कॉलोनी, डॉक्टर कॉलोनी, ईदगाह, प्रभु नगर एवं आसपास।


Comments
Be the first to comment on this story.