Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

99 बार लॉन्च, हर बार फेल — शिवराज ने राहुल को बताया क्वालिटी टेस्ट फेल प्रोडक्ट

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बीजेपी और उसके नेताओं की "एक्सपायरी डेट" के बारे में टिप्पणी करना हास्यास्पद है, क्योंकि यह बात एक "फेल प्रोड…

99 बार लॉन्च, हर बार फेल — शिवराज ने राहुल को बताया क्वालिटी टेस्ट फेल प्रोडक्ट

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बीजेपी और उसके नेताओं की "एक्सपायरी डेट" के बारे में टिप्पणी करना हास्यास्पद है, क्योंकि यह बात एक "फेल प्रोडक्ट" की तरफ से आ रही है।रविवार को गोवा में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा था।

2027 के गोवा विधानसभा चुनावों में मतदाताओं से कांग्रेस को पूर्ण बहुमत देने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से लोगों तक पहुंच बनाने का काम जारी रखने को कहा। लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा था, आप गोवा के बारे में सोचें।

 

दिल्ली में, कुछ ही समय में हम नरेन्द्र मोदी और अमित शाह से निपट लेंगे। आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। काम चल रहा है। उनकी एक्सपायरी डेट करीब आ रही है। 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट में चौहान ने कहा, यह सुनकर हंसी आती है कि जो प्रोडक्ट अपने 99 लॉन्च प्रयासों में हर बार क्वालिटी चेक में फेल रहा, वह अब बीजेपी की एक्सपायरी डेट के बारे में बात कर रहा है। एक अन्य पोस्ट में, चौहान ने विपक्ष पर तंज कसते हुए 'सत्ता परिवर्तन गैंग' सफल नहीं हो पाया क्योंकि देश के युवाओं, किसानों और महिलाओं को देश के नेतृत्व पर भरोसा है।भारत को न तो झूठे नैरेटिव से गुमराह किया जा सकता है और न ही ऐसी साजिशों या विचारों से डराया जा सकता है जो देश को कमजोर करते हों।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश का सम्मान और इसके 1.4 अरब लोगों का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं। चौहान ने कहा, जनता का भरोसा किसी नैरेटिव पर निर्भर नहीं करता। यह काम, प्रतिबद्धता और नेतृत्व की ईमानदारी से बनता है।

 

चौहान ने कहा, देश के लोगों को ऐसे नेतृत्व पर भरोसा है जिसने दुनिया के सामने भारत का मान बढ़ाया है, देश को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना सिखाया है और जो हर चुनौती के सामने मजबूती से खड़ा रहता है।

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.