Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

बिना सेबी पंजीयन चल रही थी एडवाइजरी, 60 से 70 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब दर्ज

सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने वर्धमान कॉलोनी के एक मकान में चल रही शेयर मार्केट एडवाइजरी पकड़ी है। यहां बिना सेबी पंजीयन और वैधानिक अनुमति के लोगों को फोन कर निवेश की सलाह दी जा रही थी। जांच में 8 बैंक…

बिना सेबी पंजीयन चल रही थी एडवाइजरी, 60 से 70 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब दर्ज

सागर। मोतीनगर थाना पुलिस ने वर्धमान कॉलोनी के एक मकान में चल रही शेयर मार्केट एडवाइजरी पकड़ी है। यहां बिना सेबी पंजीयन और वैधानिक अनुमति के लोगों को फोन कर निवेश की सलाह दी जा रही थी। जांच में 8 बैंक खाते और रजिस्टर में 60 से 70 लाख रुपये के लेनदेन का हिसाब मिला। मामले में दीपक राजपूत, सौरभ नामदेव, अनिल रैकवार और करन चौरसिया को आरोपित बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, कॉल सेंटर में मिले युवाओं ने बताया कि वे करन चौरसिया के कहने पर एंजेल वन के नाम से शेयर बाजार संबंधी कॉल करते थे। दीपक राजपूत ने बताया कि उनके पास सेबी पंजीयन, गुमाश्ता लाइसेंस या अन्य वैधानिक अनुमति नहीं है। 
 


करन चौरसिया युवकों को संभावित ग्राहकों की जानकारी देता था और रकम लेने के लिए अलग-अलग यूपीआई आईडी का इस्तेमाल किया जाता था। lपुलिस को आशंका है कि निवेश में लाभ का आश्वासन देकर लोगों से रकम लेकर धोखाधड़ी की गई। आरोपितों के मोबाइल फोन सहित अन्य सामग्री जब्त कर उन्हें नोटिस दिया गया है।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.