Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

ग्वालियर में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 316 अतिक्रमण हटाए जाएंगे, बड़े स्तर पर चलेगा अभियान

ग्वालियर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए जमीन उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए फूलबाग …

ग्वालियर में बड़ी कार्रवाई की तैयारी, 316 अतिक्रमण हटाए जाएंगे, बड़े स्तर पर चलेगा अभियान

ग्वालियर। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री द्वारा एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के अंतर्गत निर्माण कार्य के लिए जमीन उपलब्ध कराने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए फूलबाग से लेकर गिरवाई तक 21.50 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया की जाएगी।इसमें सरकारी और निजी भूमि पर बने 316 मकानों व दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोमवार को तहसीलदार लश्कर मनीष जैन ने तोड़फोड़ के नोटिस जारी कर दिए हैं, जो दो दिन के अंदर तामील कराए जाएंगे। नोटिस तामील होने के बाद बड़े स्तर पर अभियान चलाकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

अब वर्षा का सीजन लगभग समाप्ति पर है। ऐसे में दूसरे चरण के काम में तेजी लाई जाएगी। इसके लिए 15 अक्टूबर से काम तेज करने की योजना बनाई गई है। प्राथमिक प्लान के मुताबिक एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण के अंतर्गत अब फूलबाग से लेकर गिरवाई तक 21.50 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण व 316 मकानों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। दूसरे चरण में निजी जमीन पर 121 भू-स्वामी और शासकीय जमीन पर 195 लोगों के अतिक्रमण हैं।

 इसमें वीरपुर में 19 सरकारी और 28 निजी, गिरवाई में 20 सरकारी और छह निजी, कोटा लश्कर में 69 शासकीय और 25 निजी तथा शहर लश्कर में 87 शासकीय और 62 निजी संपत्तियों पर कार्रवाई की जानी है।

इन अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा गया है। इस योजना के अंतर्गत कुल 132 पीयरों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी, ताकि एंट्री और एक्जिट लूप तैयार हो सकें।दूसरे चरण के अंतर्गत फूलबाग से गिरवाई की ओर जाते समय फूलबाग और तारागंज पर एंट्री लूप तैयार होंगे, जबकि एक्जिट लूप नदी गेट, जीवाजीगंज, हनुमान बांध और गिरवाई पर बनाए जाएंगे। इसी प्रकार गिरवाई से फूलबाग की तरफ आने पर गिरवाई, हनुमान बांध, तारागंज और जीवाजीगंज में एंट्री लूप बनाए जाएंगे।

 

इस दिशा में सिर्फ दो ही एक्जिट लूप बनाए जाएंगे। ये जनकगंज और फूलबाग पर तैयार होंगे। इसमें एक एक्जिट लूप को फूलबाग के एंट्री लूप से थोड़ी दूरी पर तैयार किया जाएगा।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.