Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात — मां ने 3 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद लगाई छलांग

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों को कुएं में धकेलने के बाद खुद भी छला…

दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात — मां ने 3 बच्चों को कुएं में फेंका, फिर खुद लगाई छलांग

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव में मंगलवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों को कुएं में धकेलने के बाद खुद भी छलांग लगा दी। इस हादसे में महिला और उसके दो छोटे बच्चों की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बेटी को ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के अनुसार मृतकों की पहचान मंजू पत्नी निजाम सिंह गौड़ (28), उसकी चार वर्षीय बेटी अन्नू पुत्री निजाम सिंह गौड़ और तीन वर्षीय बेटे अनुज पुत्र निजाम सिंह गौड़ के रूप में हुई है। घटना में जीवित बची पांच वर्षीय बेटी आरुषि को ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाल लिया है।उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह गांव के लोग प्रभात फेरी के लिए निकले थे। इसी दौरान कुएं के पास से बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मदद करते हुए कुएं से महिला तथा तीनों बच्चों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को पथरिया स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजू, अन्नू और अनुज को मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जीवित बची बच्ची आरुषि ने बताया कि उसकी मां ने तीनों बच्चों को कुएं में धकेला था और इसके बाद स्वयं भी कुएं में कूद गई थी। हालांकि घटना की परिस्थितियों और इसके पीछे के कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। मंजू के पति निजाम सिंह गौड़ ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है और उसके तथा मंजू के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं थी। मंजू की सास अनूप रानी ने भी घटना के कारणों के संबंध में अनभिज्ञता जताई है।

घटना की सूचना मिलने पर पथरिया थाना प्रभारी महेंद्र जगोत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.