Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

साइबर ठगों के जाल में फंसा ग्वालियर, बीते 24 घंटे में 10 अलग-अलग FIR

रतलाम | जावरा में शुक्रवार सुबह एक महिला अपने पति को दूसरी युवती के साथ होटल के कमरे में देखकर भड़क गई। महिला पुलिस के साथ होटल पहुंची थी। कमरे का दरवाजा खुलवाने पर पति युवती के साथ मिला। इस दौरान मह…

साइबर ठगों के जाल में फंसा ग्वालियर, बीते 24 घंटे में 10 अलग-अलग FIR

रतलाम | जावरा में शुक्रवार सुबह एक महिला अपने पति को दूसरी युवती के साथ होटल के कमरे में देखकर भड़क गई। महिला पुलिस के साथ होटल पहुंची थी। कमरे का दरवाजा खुलवाने पर पति युवती के साथ मिला। इस दौरान महिला ने पति को चांटे मार दिए। पुलिसकर्मी उसे रोकता रहा, लेकिन वह पति को चांटे मारती रही। घटनाक्रम का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है।पीड़ितों द्वारा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद पुलिस ने थानों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के विनय नगर (सेक्टर-4) निवासी अभिषेक श्रीवास्तव को कॉल आया। उसने ख़ुद को सिक्योरिटी अधिकारी बताते हुए शेयर बाजार में निवेश पर भारी मुनाफे का लालच दिया। पीड़ित ने उसके झांसे में आकर करीब 15 लाख रुपये गंवा दिए।बहोड़ापुर की साक्षी हाइट्स निवासी कौस्तुभ शर्मा ऑनलाइन होटल बुकिंग के लिए संपर्क नंबर खोज रहे थे। साइबर ठगों द्वारा गूगल पर डाले गए फर्जी नंबर पर संपर्क होते ही उनसे 16 हजार रुपए की ठगी हो गई।पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जिगसोली निवासी फिरोज़ खान का बैंक खाता हैक कर शातिर बदमाशों ने तीन लाख 16 हजार रुपए निकाल लिए।

 

थाटीपुर निवासी संदीप मिठास का फोन हैक कर 98 हजार रुपए खाते से निकाल लिए। हजीरा में मां वैष्णोपुरम कॉलोनी में रहने वाले एन कुमार के खाते से 99 हजार रुपयए निकाल लिए। जनकगंज में रहने वाले कृष्णा राठौड़ का मोबाइल हैक कर खाते से 95 हजार रुपए निकाल लिए। मुरार के रहने वाले नरेश शर्मा के क्रेडिट कार्ड के ज़रिए हजार रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिए। सिकंदर कंपू निवासी सुरेश शिवहरे के साथ 54 हजार रुपए की साइबर ठगी हो गई। गिरवाई के ही रहने वाले विनायक जोशी से 22 हजार रुपए की ठगी हो गई।

 

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.