दीपावली और दशहरा के पावन पर्व पर केंद्र सरकार देश के किसानों को बड़ा तोहफा देने की तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत 24वीं किस्त जारी करने की प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाएं लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पात्र लाभार्थियों की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है और अब केवल केंद्रीय स्तर से औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।

त्योहारों के अवसर पर प्रधानमंत्री करेंगे राशि जारी: तिथि की घोषणा का इंतजार
पूर्व की किस्तों की तरह इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसी विशेष कार्यक्रम के माध्यम से 24वीं किस्त की राशि जारी करेंगे। हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर अभी तक हस्तांतरण की सटीक तारीख घोषित नहीं की गई है।
उपनिदेशक कृषि पवन कुमार विश्वकर्मा के अनुसार, योजना की सभी आंतरिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। त्योहारों के आसपास यह वित्तीय सहायता मिलने से किसानों के लिए पर्व की खुशियां दोगुनी हो जाएंगी।


Comments
Be the first to comment on this story.