Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

जंक्शन के कार्यों के कारण भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी

भोपाल। अक्टूबर माह में भोपाल मंडल से गुजरने वाले रेल यात्रियों के लिए असुविधाजनक खबर है। रेलवे द्वारा अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रीमॉडलिंग कार्यों के चलते भोपाल रेल मंडल से होकर चलने वाली 22 ट्…

जंक्शन के कार्यों के कारण भोपाल मंडल की 22 ट्रेनें रद्द रहेंगी

भोपाल। अक्टूबर माह में भोपाल मंडल से गुजरने वाले रेल यात्रियों के लिए असुविधाजनक खबर है। रेलवे द्वारा अलग-अलग इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और रीमॉडलिंग कार्यों के चलते भोपाल रेल मंडल से होकर चलने वाली 22 ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 23 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि दो ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त (शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट) रहेंगी।

पश्चिम मध्य रेलवे के अनुसारबीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग, कसारा में तीसरी रेल लाइन के निर्माण और कोटा जंक्शन पर चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। बीना स्टेशन पर प्री-एनआई/एनआई कार्य और आगासौद यार्ड के काम के चलते दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कुल 12 फेरे भी निरस्त किए गए हैं।

 

इंटरसिटी व राज्यरानी:12197/12198 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी (15 अक्टूबर तक), 22161/22162 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस (9 से 16 अक्टूबर) और 22163/22164 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस (15 अक्टूबर)। श्रीधाम व मेमू ट्रेनें:12191/12192 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस (14-15 अक्टूबर तक), 64617/64618 बीना-ललितपुर मेमू, 61619/61620 बीना-कटनी मुड़वारा मेमू, 61611/61612 और 61625/61626 बीना-रूठियाई मेमू। एक्सप्रेस व स्पेशल गाड़ियां:11085/11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, 01925/01926 कानपुर सेंट्रल-मदुरै स्पेशल और 04149/04150 प्रयागराज-यशवंतपुर स्पेशल।

 

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि गाड़ी संख्या 22169/22170 रानी कमलापति-संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस का अक्टूबर माह का निरस्तीकरण रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन अक्टूबर में अपने निर्धारित समय पर सामान्य रूप से चलेगी। अब इस ट्रेन का 9 व 10 दिसंबर 2026 का फेरा निरस्त रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले 'रेल मदद 139', NTES ऐप या नेशनल ट्रेन पूछताछ प्रणाली के माध्यम से अपनी ट्रेन का रनिंग स्टेटस और मार्ग अवश्य जांच लें।

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.