ग्वालियर। 20 दिन पहले आंतरी के रहने वाले नीरज शर्मा ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की थी। इस मामले में स्वजनों ने पुलिस को करीब 20 पेज का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें नीरज ने श्वेता नाम की एक युवती का नाम लिखा है। उसकी बहन का भी जिक्र है। स्वजनों का कहना है- उसकी ही वजह से नीरज ने आत्महत्या की है। स्वजनों की मांग है कि युवती पर एफआईआर दर्ज की जाए।
आंतरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत निहोना के रहने वाले मिजाजी शर्मा का बेटा नीरज शर्मा कथावाचक था। वह 20 सितंबर को घर से बाजार जाने की कहकर निकला था। उसने ट्रैन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। आंतरी थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया और शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। नीरज के भाई धीरज शर्मा ने श्वेता नाम की युवती व उसकी बहन को जिम्मेदार बताया है।

धीरज ने नईदुनिया को बताया कि नीरज की दोस्ती श्वेता से थी। वह उससे रुपये लेती थी। छोटे-छोटे सामान खरीदने के लिए भी उससे रुपये लेती थी, फिर उसे धोखा दे दिया। जिसके चलते उसने आत्महत्या की। अपनी पीड़ा नीरज ने एक नोटबुक में लिखी है। करीब 20 पेज हैं, जिसमें रुपयों के लेनदेन की भी पूरी जानकारी है। यह पुलिस को दे दिया है, लेकिन पुलिस ने अब तक श्वतेा पर एफआईआर दर्ज नहीं की है। उस पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।


Comments
Be the first to comment on this story.