Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

अक्टूबर में आ रही है बैंकों की लंबी छुट्टी! 16 दिन बैंक रहेगा बंद, देखें RBI की हॉलीडे लिस्ट

अक्टूबर में देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।अलग-अलग राज्य के आधार पर बैंकों की छुट्टियां अलग अलग होती हैं। इसलिए अगर आपको…

अक्टूबर में आ रही है बैंकों की लंबी छुट्टी! 16 दिन बैंक रहेगा बंद, देखें RBI की हॉलीडे लिस्ट

अक्टूबर में देश के कई सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल 16 दिन बंद रहेंगे। इसमें 4 रविवार और 2 शनिवार की छुट्टियां भी शामिल हैं।
अलग-अलग राज्य के आधार पर बैंकों की छुट्टियां अलग अलग होती हैं। इसलिए अगर आपको भी अक्टूबर के महीने में बैंक जाकर कोई काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की पूरी लिस्ट देख लें इसके बाद ही बैंक जाएं। 

कब कब बैंक रहेगा बंद
• 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौकें पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
• 4 अक्टूबर को रविवार है तो बैंको में छुट्टियां रहेगी।
• 10 अक्टूबर शनिवार को दूसरा शनिवार है।
• 11 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश के अवसर पर देश भर में बैंक बंद रहेंगे।
• 17 अक्टूबर शनिवार को महा सप्तमी के कारण अगरतला में छुट्टी रहेगा। जबकि 18 अक्टूबर रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।
• 19 अक्टूबर सोमवार को महा नवमी, आयूध पूजा या दुर्गा पूजा के अवसर पर अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलांग में बैंक बंद रहेगा।
• 20 अक्टूबर मंगलवार को दशहरा महा नवमी के अवसर पर देश के अधिकांश शहरों में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
• 21 अक्टूबर बुधवार को विजया दशमी के कारण अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेगा।
• 22 अक्टूबर गुरुवार और 23 अक्टूबर शुक्रवार को दुर्गा पूजा के अवसर पर गंगटोक में अवकाश रहेगा।
• 24 अक्टूबर शनिवार को चौथा शनिवार है और 25 अक्टूबर रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।
• 26 अक्टूबर सोमवार को लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे या महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर में अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में छुट्टियां रहेगी।
• 29 अक्टूबर गुरुवार को करवा चौथ के कारण शिमला में और 31 अक्टूबर शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के अवसर पर अहमदाबाद में बैंक बंद रहेगा।
 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.