Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

सतना के सुरदहा घाट पर ऑटो पलटा, हादसे में कुल 14 लोग घायल

जबलपुर।  प्रदेश के सतना जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में 14 लोग घायल हो गए। परसमनिया क्षेत्र के सुरदहा घाट पर एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा …

सतना के सुरदहा घाट पर ऑटो पलटा, हादसे में कुल 14 लोग घायल

जबलपुर।  प्रदेश के सतना जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में 14 लोग घायल हो गए। परसमनिया क्षेत्र के सुरदहा घाट पर एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरदहा घाट पर ऑटो के अचानक अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए घायलों को उपचार के लिए नागौद सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।

घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई गई है। इनमें से दो को बेहतर उपचार के लिए सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल दुर्घटना के कारणों और घायलों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.