Star India News
Sat, Oct 31, 2026
Advertisement
Leaderboard Banner

13 Insta, 14 FB अकाउंट, एक ही लड़की की फोटो - 23 साल के लड़के ने ऐसे फंसाए डॉक्टर, बिजनेसमैन और इंस्पेक्टर

सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरों वाले अकाउंट से पहले फ़्रेंड रिक्वेस्ट आती थी. फिर बातचीत शुरू होती और धीरे-धीरे सेक्स चैट तक पहुँच जाती, पुलिस के मुताबिक़, चैट करने वाले लोगों से उनकी नग्न तस्वीर…

13 Insta, 14 FB अकाउंट, एक ही लड़की की फोटो - 23 साल के लड़के ने ऐसे फंसाए डॉक्टर, बिजनेसमैन और इंस्पेक्टर

सोशल मीडिया पर लड़कियों की तस्वीरों वाले अकाउंट से पहले फ़्रेंड रिक्वेस्ट आती थी. फिर बातचीत शुरू होती और धीरे-धीरे सेक्स चैट तक पहुँच जाती, पुलिस के मुताबिक़, चैट करने वाले लोगों से उनकी नग्न तस्वीरें और वीडियो मंगवाए जाते थे लेकिन इसके बाद कहानी में एक नया किरदार सामने आता था अब तक लड़की बनकर चैट कर रहा व्यक्ति ख़ुद को उसी लड़की का भाई बताता और पैसे मांगने लगता हैदराबाद पुलिस का दावा है कि लड़की और उसका भाई बनकर लोगों से बात करने वाला व्यक्ति एक ही था  23 साल का पवन कुमार पुलिस के मुताबिक़, पवन ने डॉक्टरों, पुलिसकर्मियों, कारोबारियों, सरकारी अधिकारियों, सॉफ़्टवेयर इंजीनियरों और लेक्चररों समेत अलग-अलग पेशों से जुड़े क़रीब 1,000 लोगों को हनी ट्रैप में फँसाया

चारमीनार के डीसीपी किरण खरे ने बताया, "वह चार साल से कोलकाता की एक मॉडल समेत कई लड़कियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करके लोगों को हनी ट्रैप में फँसा रहा था और उनसे पैसे वसूल रहा था "उसके हाथों ठगे गए लोगों में भारत के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ दूसरे देशों में रहने वाले लोग भी शामिल हैं." पुलिस ने पवन के पास से तीन मोबाइल फ़ोन, एक लैपटॉप और 16 जीबी की पेन ड्राइव बरामद की है.

 

कोंडाबत्तुला पवन कुमार तेलंगाना के भद्राद्रि कोठागुडेम ज़िले के टेकुलपल्ली मंडल का रहने वाला है, पुलिस की जांच में पता चला कि पवन ने हैदराबाद के बालानगर स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ टूल डिज़ाइन (सीआईटीडी) में डिप्लोमा की पढ़ाई दूसरे साल में ही छोड़ दी थी डीसीपी के मुताबिक़, इसके बाद उसने अपने परिवार से कहा कि वह मल्ला रेड्डी कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रहा है वह हैदराबाद में रहकर छोटे-मोटे काम करता रहा और इस समय बेरोज़गार था पुलिस के मुताबिक़, पवन लड़कियों की तस्वीरों का इस्तेमाल करके इंस्टाग्राम और फ़ेसबुक पर फ़र्ज़ी अकाउंट बनाता था इन अकाउंट से लोगों को फ़्रेंड या फ़ॉलो रिक्वेस्ट भेजी जाती थी. रिक्वेस्ट स्वीकार होने के बाद वह लड़की बनकर उनसे चैटिंग शुरू कर देता था डीसीपी किरण खरे ने बताया, "वह धीरे-धीरे बातचीत को सेक्स चैट की ओर ले जाता और यूज़र्स से उनकी नग्न तस्वीरें और वीडियो लेकर उन्हें सेव कर लेता था 

पुलिस के मुताबिक़, नग्न वीडियो और तस्वीरें हासिल करने के बाद पवन लोगों से पैसे वसूलना शुरू करता था जिस लड़की से अब तक चैटिंग हो रही होती थी, पवन बाद में ख़ुद को उसी लड़की का भाई बताकर सामने आता था इसके बाद वह नग्न तस्वीरें और वीडियो भेजने वाले लोगों से फ़ोन कॉल, व्हॉट्सऐप और सोशल मीडिया अकाउंट के ज़रिए संपर्क करता था डीसीपी ने बताया, "वह उन्हें धमकाता कि उसकी बहन ने आत्महत्या कर ली है या फिर वह पुलिस में शिकायत कर देगा. इस तरह वह उनसे पैसे वसूलता था किरण खरे के मुताबिक़, पवन ने इस काम के लिए कोलकाता की एक मॉडल की तस्वीरों का सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया पुलिस ने उस मॉडल से संपर्क करके उन्हें भी इसकी जानकारी दी है.

 

डीसीपी किरण खरे ने कहा, "सोशल मीडिया पर किसी अकाउंट से फ़्रेंड रिक्वेस्ट आने पर उस अकाउंट की जांच ज़रूर करनी चाहिए. ख़ास तौर पर किसी अनजान अकाउंट से संदेश आने पर सावधान हो जाना चाहिए." "ऐसे लोग पहले दोस्ती के अंदाज़ में बात करते हैं. इसके बाद नग्न तस्वीरें और वीडियो हासिल करके लोगों को ठगना शुरू कर देते हैं. पीड़ितों को तुरंत पुलिस में शिकायत करनी चाहिए."  इस पूरे मामले पर पवन कुमार से बात करने की कोशिश की. लेकिन उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के कारण उससे संपर्क नहीं हो सका पुलिस ने जब उसे मीडिया के सामने पेश किया, तब भी उसने बात करने से इनकार कर दिया पवन के परिवार के सदस्यों से भी संपर्क किया, लेकिन उन्होंने बात करने से इनकार कर दिया.

 

Share this story
Editorial Team
Editorial Team · Star India News

The editorial team at Star India News.

More from Editorial Team →

Comments

Be the first to comment on this story.