भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में कोचिंग सेंटर्स की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर फायर विभाग ने सख्त रुख अपनाया, ‘फिजिक्स वाला’ होगी सील:फायर सेफ्टी और दस्तावेजों में कमी, 40 से ज्यादा सेंटर्स को नोटिस

भोपाल में कोचिंग सेंटर्स की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर फायर विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। हाल ही में देश के अलग-अलग शहरों में हुई घटनाओं के बाद फायर विभाग ने शहर में व्यापक निरीक्षण अभियान शुरू किया है।

फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के नेतृत्व में टीम ने कई कोचिंग संस्थानों की जांच की, जिसमें सुरक्षा मानकों में गंभीर खामियां सामने आई हैं।

40 से अधिक कोचिंग सेंटर्स को नोटिस

निरीक्षण के दौरान फायर विभाग ने करीब 40 कोचिंग सेंटर्स को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक कई संस्थानों में वेंटिलेशन की कमी, इमरजेंसी एग्जिट की अपर्याप्त व्यवस्था और जरूरी दस्तावेजों का अभाव पाया गया।

कुछ जगहों पर बाहर लगे बड़े होर्डिंग्स भी वेंटिलेशन में बाधा बन रहे हैं, जिससे आपात स्थिति में खतरा बढ़ सकता है।

नगर निगम की फायर टीम ने किया था इंस्पेक्शन।
नगर निगम की फायर टीम ने किया था इंस्पेक्शन।

‘फिजिक्स वाला’ कोचिंग पर कार्रवाई

फायर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए “फिजिक्स वाला” नामक कोचिंग क्लास को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार इस संस्थान में फायर सेफ्टी से जुड़ी कमियां और आवश्यक दस्तावेजों का अभाव पाया गया। विभाग ने संकेत दिए हैं कि अन्य संस्थानों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जा सकती है।

फायर सिस्टम मिला, लेकिन खामियां बरकरार

निरीक्षण में यह सामने आया कि कई कोचिंग सेंटर्स में फायर सिस्टम लगा हुआ और चालू स्थिति में है। हालांकि इसके बावजूद वेंटिलेशन और सुरक्षित निकासी मार्गों की कमी को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। फायर विभाग का कहना है कि केवल उपकरण लगाना पर्याप्त नहीं, बल्कि सभी सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button