कप्तान गिल के बाद ईशान का भी शतक:दोनों के बीच सेंचुरी पार्टनरशिप; अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत 266/2

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने शुरुआती झटके के बाद अच्छी वापसी कर ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने 33 ओवर में 2 विकेट पर 266 रन बना लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। गिल और ईशान अपना शतक पूरा कर चुके हैं।

इससे पहले, ओपनर यशस्वी जायसवाल दूसरे ओवर में 4 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बाद रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय प्लेइंग-11 में तीन बदलाव हुए हैं। प्रिंस यादव डेब्यू कर रहे हैं, जबकि कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है। नीतीश रेड्डी, हर्ष दुबे और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली, राशिद खान, नांगेलिया खरोटे, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, बिलाल सामी।
तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। टीम ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था।



