कारोबार

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे

भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2026 टीवी पर ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स’ और जी5 (Zee5) एप पर देख सकेंगे। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड (ZEEL) ने वर्ल्ड कप 2026 और इसके आगामी एडिशन को भी ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट करेगा। युनाइट 8 स्पोर्ट्स कंपनी का नया स्पोर्ट्स चैनल है।

फीफा वर्ल्ड कप 11 जून से 19 जुलाई तक अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी और 104 मैच खेले जाएंगे।

टाइम जोन की वजह से भारतीय ब्रॉडकास्टर्स दिलचस्पी नहीं ले रहे थे

फीफा-जियोस्टार के बीच डील टूटने के बाद जी की एंट्री

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा और जियोस्टार के बीच मौजूदा और आने वाले टूर्नामेंट्स के ब्रॉडकास्ट की प्राइसिंग (कीमत) को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद इस रेस में जी एंटरटेनमेंट की एंट्री हुई।

जी ने अपने कुछ एंटरटेनमेंट चैनल्स को बंद करके खेल प्रेमियों के लिए चार नए चैनल पेश किए हैं। इसमें हिंदी दर्शकों के लिए ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स 1’ व ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स 1 HD’ और अंग्रेजी के लिए ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स 2’ व ‘युनाइट 8 स्पोर्ट्स 2 HD’ शामिल हैं।

100 मिलियन डॉलर की थी मांग, जियोस्टार ने 20 मिलियन आंकी वैल्यू

पिछला फीफा वर्ल्ड कप 2022 कतर में हुआ था, जो भारतीय व्यूअरशिप के हिसाब से सही टाइम जोन में खेला गया था, जिसके राइट्स वायाकॉम 18 (Viacom 18 – जो अब जियोस्टार का हिस्सा है) ने 62 मिलियन डॉलर में खरीदे थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फीफा इस बार भारत से ब्रॉडकास्ट राइट्स के लिए 100 मिलियन डॉलर चाहता था, लेकिन बाद में वह 60 मिलियन डॉलर तक आने के लिए भी तैयार था। इसकी तुलना में चीन में राइट्स लेने वाले ‘चीन मीडिया ग्रुप’ ने इस एडिशन के लिए 62 मिलियन डॉलर का भुगतान किया है। हालांकि, जियोस्टार ने भारत के लिए इसकी वैल्यू केवल 20 मिलियन डॉलर आंकी थी, जिस पर फीफा राजी नहीं हुआ।

फुटबॉल के अलावा क्रिकेट, कबड्डी और रेसलिंग भी दिखेगी

कंपनी ने मीडिया नोट में बताया कि, इन नए चैनल्स पर फुटबॉल के अलावा क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, रेसलिंग और कॉम्बैट स्पोर्ट्स का भी प्रसारण किया जाएगा। जी के पोर्टफोलियो में पहले से ही बंगाल सुपर लीग, UP कबड्डी लीग और ILT20 जैसे टूर्नामेंट्स मौजूद हैं, ऐसे में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के आने से इसका स्पोर्ट्स पैकेज बेहद मजबूत हो जाएगा।

8 साल बाद स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में जी की वापसी

जी एंटरटेनमेंट ने पिछले साल ही स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग सेक्टर में दोबारा कदम रखने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी थी। इससे करीब 8 साल पहले कंपनी ने अपने स्पोर्ट्स चैनल्स को कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया का कॉपोरेट नाम) को बेच दिया था।

जी ने सबसे पहले साल 2005 में ‘जी स्पोर्ट्स’ के साथ खेल जगत में एंट्री की थी और इसके एक साल बाद ‘टेन स्पोर्ट्स’ का अधिग्रहण करके अपना विस्तार किया था।

जी एंटरटेनमेंट ने घोषणा की है कि उसने 2026 और 2030 के फीफा मेंस वर्ल्ड कप, 2027 के फीफा विमेंस वर्ल्ड कप और 2034 तक होने वाले अन्य प्रमुख फीफा इवेंट्स के मीडिया राइट्स हासिल कर लिए हैं। इसमें भारतीय मार्केट के लिए डॉक्यूमेंट्री-सीरीज कंटेंट भी शामिल है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स की यह घोषणा टूर्नामेंट शुरू होने से दो हफ्ते से भी कम समय पहले की गई है। टाइम जोन के अंतर की वजह से भारत में अधिकांश मैचों का लाइव टेलीकास्ट आधी रात के बाद शुरू होगा। इस वजह से भारतीय ब्रॉडकास्टर्स दिलचस्पी नहीं ले रहे थे।

अंडर-17 से लेकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप भी दिखाएगा ‘जी’

मेंस और विमेंस वर्ल्ड कप के अलावा, ‘जी’ अपने प्लेटफॉर्म पर कई अन्य बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट्स का भी प्रसारण करेगा। इनमें अंडर-17 वर्ल्ड कप, विमेंस अंडर-17 वर्ल्ड कप, अंडर-20 वर्ल्ड कप, विमेंस अंडर-20 वर्ल्ड कप, फुट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button