जॉब्स

JEE एडवांस में बिहार के शुभम टॉपर:दिल्ली के कबीर दूसरे, झुंझनूं के जतिन तीसरे नंबर पर; टॉप-10 में 6 स्टूडेंट ने राजस्थान में कोचिंग की

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी JEE-एडवांस का रिजल्ट रविवार देर रात जारी हुआ। इसमें बिहार के शुभम कुमार टॉपर रहे। दूसरे नंबर पर दिल्ली के कबीर छिल्लर और तीसरे नंबर पर झुंझनूं (राजस्थान) के जतिन चाहर रहे। टॉप-10 में रहे 6 स्टूडेंट्स ने राजस्थान के कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई की।

एजुकेशन एक्सपर्ट के मुताबिक परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स में 31.65% पास हुए। JEE एडवांस में 1 लाख 79 हजार 694 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 56 हजार 880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की।

इस साल परीक्षा का कटऑफ बढ़कर 92 हो गया है। 2025 की तुलना में कटऑफ में 18 अंक का इजाफा हुआ। वहीं, सब्जेक्ट वाइज कटऑफ में जनरल कैटेगरी में 8 अंक बढ़े हैं।

JEE-एडवांस का रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान में कोचिंग सेंटर्स के बाहर जश्न मनाते स्टूडेंट्स और टीचर्स। - Dainik Bhaskar

इन टॉपर्स ने राजस्थान में कोचिंग की

राजस्थान के कोटा और सीकर में करते हैं IIT की तैयारी

सीकर में पढ़े जतिन कुमार चाहर की ऑल इंडिया थर्ड रैंक आई है। जतिन को 319 नंबर मिले। वे मूल रूप से झुंझुनूं जिले के गोठ गांव के हैं।

जतिन ने कहा- अपना पूरा फोकस कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर रखा। वहीं, कोटा के ही रहने वाले अर्णव गौतम ने 7वीं रैंक हासिल की।

एग्जाम में 8वीं रैंक वाले कनिष्क जैन और 10वीं रैंक वाले दर्श सिक्का ने भी कोटा में पढ़ाई की। गर्ल्स कैटेगरी में टॉपर रही आरोही भी कोटा में ही पढ़ी हैं। उनकी 77वीं रैंक है।

जश्न की PHOTOS…

कोटा के सभी कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बाहर ढोल-नगाड़े और डीजे बजाया गया। बच्चों के पास होने पर पेरेंट्स भी जमकर नाचे।
कोटा के सभी कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बाहर ढोल-नगाड़े और डीजे बजाया गया। बच्चों के पास होने पर पेरेंट्स भी जमकर नाचे।
अलग-अलग कोचिंग्स में टीचर्स स्टूडेंट्स को कंधे पर बैठाकर बाहर निकले।
अलग-अलग कोचिंग्स में टीचर्स स्टूडेंट्स को कंधे पर बैठाकर बाहर निकले।
बच्चों के साथ उनके फ्रेंड्स और परिवार भी सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए इंस्टीट्यूट्स में पहुंचे।
बच्चों के साथ उनके फ्रेंड्स और परिवार भी सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए इंस्टीट्यूट्स में पहुंचे।
स्टूडेंट्स ने बताया कि पूरे साल भर कड़ी मेहनत के बाद आज जश्न मनाने का मौका है। अब खूब एन्जॉय कर रहे हैं।
स्टूडेंट्स ने बताया कि पूरे साल भर कड़ी मेहनत के बाद आज जश्न मनाने का मौका है। अब खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button