जॉब्स

UKSSSC ने 90 पदों पर निकाली भर्ती, दिल्ली संस्कृत यूनिवर्सिटी में 15 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी RPSC RAS – 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से शुरू आवेदन, उत्तराखंड में 90 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी। साथ में सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 15 वैकेंसी की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. RPSC RAS 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से शुरू आवेदन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवाएं (RAS) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2026 के तहत 607 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के अंतर्गत राज्य सेवा के 192 पद और अधीनस्थ सेवा के 415 पद हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ग्रेजुएशन की डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 40 साल

फीस :

  • सामान्य, और राजस्थान के क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग : 600 रुपए।
  • राजस्थान के नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी के अन्य पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और दिव्यांग : 400 रुपए।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

सैलरी :

  • लेवल-10 – लेवल-14 तक
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

ऐसे करें आवेदन :

  • आयोग की वेबसाइट पर जाकर rpsc.rajasthan.gov.in पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या SSO पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करें।
  • सिटीजन एप (G2C) में रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
  • पहली बार OTR करने के लिए मांगी गई डिटेल्स और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
  • लॉगिन कर सिटीजन एप में उपलब्ध रिक्रूटमेंट का चयन करें।
  • अपने OTR नंबर के आधार पर ऑनलाइन आवेदन करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन करने के बाद ओटीआर प्रोफाइल में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. उत्तराखंड में 90 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1 जून से आवेदन शुरू

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने 90 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार, एग्रीकल्चर में बैचलर या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 21 साल
  • अधिकतम : 42 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी : 300 रुपए
  • एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस : 150 रुपए
  • पीएच कैंडिडेट्स : 150 रुपए

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

सैलरी :

  • असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर क्लास – 1, डेवलपमेंट ब्रांच : 44,900 – 1,42,400 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट एग्रीकल्चर ऑफिसर क्लास – 3 : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह
  • फॉडर असिस्टेंट ग्रुप – 3 : 25,500 – 81,100 रुपए प्रतिमाह

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • जनरल, ओबीसी : 45%
  • एससी, एसटी : 35%

    ऐसे करें आवेदन :

    • ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
    • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
    • रजिस्ट्रेशन करके पर्सनल डिटेल्स दर्ज करें।
    • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करके फीस जमा करें।
    • फॉर्म डाउनलोड करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

    ऑनलाइन आवेदन लिंक

    ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button