UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, राजस्थान में 121 टीचर की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू होगी। साथ में JKSSB ने 130 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की।
इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…
1. UPSC ने 194 पदों पर निकाली भर्ती, फीस 25 रुपए
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B के 194 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के माध्यम से DGCA, PESO, डाक विभाग, IMD, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, रक्षा मंत्रालय, MSME मंत्रालय सहित कई विभागों में भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- एयरवर्दीनेस ऑफिसर : फिजिक्स/मैथ/विमान रखरखाव में ग्रेजुएशन या इंजीनियरिंग + AME लाइसेंस
- डिप्टी कंट्रोलर ऑफ एक्सप्लोसिव : केमिकल इंजीनियरिंग डिग्री / केमिस्ट्री में एमएससी
- मैनेजर (मेल मोटर सर्विस): मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग बी टेक
- जूनियर टेक्निकल ऑफिसर : ऑयल टेक्नोलॉजी बीटेक/बीई या शुगर टेक पीजी डिप्लोमा
- जूनियर टेक्निकल ऑफिसर (केमिकल इंजीनियरिंग): केमिकल इंजीनियरिंग में मास्टर
- साइंटिफिक ऑफिसर : फिजिक्स पीजी, मैकेनिकल, मैटलर्जी डिग्री
- डिप्टी सुपरिटेंडिंग आर्कियोलॉजिकल इंजीनियर : सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री
- एसोसिएट प्रोफेसर, मैकेनिकल इंजीनियरिंग : बीई, बीटेक, एम टेक, पीएचडी
- लेक्चरर (परशियन लैंग्वेज): परशियन में पीजी
- लेक्चरर (तिब्बेतन लैंग्वेज): तिब्बती भाषा में पीजी
- साइंटिस्ट बी (एटमॉस्फेरिक साइंस): संबंधित विषय में पीजी
- साइंटिस्ट बी (जनरल मीटिरियोलॉजी): संबंधित क्षेत्र में पीजी
- साइंटिस्ट बी (इंस्ट्रूमेंटेशन): इलेक्ट्रॉनिक्स, सीएस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्री
- डिप्टी डायरेक्टर (सिविल इंजीनियरिंग): सिविल इंजीनियरिंग डिग्री, पीजी
- जॉइंट असिस्टेंट डायरेक्टर : बीटेक, बीई, बीएससी
- असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर : संबंधित क्षेत्र में बैचलर डिग्री
- डिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइन्स सेफ्टी : माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री
- असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेड – 1 (IEDS) (Chemical) : संबंधित क्षेत्र में मास्टर डिग्री
एज लिमिट :
पद के अनुसार, अधिकतम 30 – 48 साल
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- इंटरव्यू
- मेडिकल एग्जाम
फीस :
- जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : 25 रुपए
- एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, महिला : नि:शुल्क
सैलरी:
लेवल – 7 से लेवल – 13 के अनुसार
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
- मांगे गए डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें।



