जॉब्स

JNU में 100 पदों पर निकली भर्ती

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी JNU में फैकल्टी के 100 पदों पर निकली भर्ती, एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 के लिए आवेदन शुरू होने की। साथ में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 22 पदों पर निकाली भर्ती की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए…

1. JNU में फैकल्टी के 100 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

प्रोफेसर :

  • संबंधित विषय में पीएचडी की डिग्री।
  • कम से कम 10 रिसर्च पेपर प्रकाशित होना चाहिए।
  • कुल रिसर्च स्कोर 120 होना चाहिए।
  • विश्वविद्यालय या कॉलेज में कम से कम 10 साल टीचिंग या रिसर्च का अनुभव।
  • पीएचडी छात्रों को गाइड करने का अनुभव भी जरूरी है।

एसोसिएट प्रोफेसर :

  • कम से कम 55% अंकों के साथ पीएचडी और मास्टर डिग्री।
  • 8 साल का टीचिंग या रिसर्च एक्सपीरियंस।
  • कम से कम 7 रिसर्च पेपर पब्लिश होना चाहिए। कुल रिसर्च स्कोर 75 होना जरूरी।

असिस्टेंट प्रोफेसर :

  • संबंधित विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री।
  • इसके साथ NET, SLET/SET परीक्षा पास होना जरूरी है या पीएचडी डिग्री होनी चाहिए (कुछ मामलों में छूट भी मिलती है)।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • योग्यता
  • इंटरव्यू के बेसिस पर

सैलरी :

  • प्रोफेसर : .1,44,200/-2,18,200 रुपए प्रतिमाह
  • एसोसिएट प्रोफेसर : 1,31,400/-2,17,100 रुपए प्रतिमाह
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : 57,700/-1,82,400 रुपए प्रतिमाह

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 2000 रुपए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला : नि:शुल्क

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट jnu.ac.in/career पर जाएं।
  • होमपेज पर जेएनयू जॉब्स 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • आगे की जरूरत के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button