देश

छत्तीसगढ़ में आंधी से पेड़ उखड़े; राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में कल से गर्मी से राहत संभव:दिल्ली-MP में बारिश, हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे

हरियाणा और दिल्ली-NCR में गुरुवार शाम को तेज बारिश हुई है। हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी और सिरसा समेत 8 जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। हरियाणा के फतेहाबाद में तेज आंधी के कारण मोबाइल टावर टूट कर लटक गया।

इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हुई है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज आंधी से पेड़ उखड़कर कार पर गिरा। रायपुर में भी तेज आंधी चली और बारिश भी हुई है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भी तेज बारिश हुई। पिथौरागढ़ में अंडे के साइज के ओले गिरे।

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 15 से ज्यादा राज्यों में शुक्रवार से गर्मी से राहत मिलने वाली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, यूपी में अगले 3 दिन बारिश हो सकती है।

बारिश-ओलावृष्टि की तस्वीरें…

हरियाणा के फतेहाबाद में तेज बारिश हुई और आंधी भी चली।
हरियाणा के फतेहाबाद में तेज बारिश हुई और आंधी भी चली।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज आंधी के कारण एक पेड़ उखड़कर कार पर गिरा।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तेज आंधी के कारण एक पेड़ उखड़कर कार पर गिरा।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी तेज बारिश हुई। साथ ही आंधी भी चली।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी तेज बारिश हुई। साथ ही आंधी भी चली।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अंडे के आसार के ओले गिरे।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में अंडे के आसार के ओले गिरे।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ओलों के कारण प्लास्टिक चेयर में छेद हो गए।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में ओलों के कारण प्लास्टिक चेयर में छेद हो गए।
मध्य प्रदेश के दमोह में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।
मध्य प्रदेश के दमोह में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

मौसम की डिटेल जानने से पहले नौतपा में सेहत का ख्याल रखने वाली यह खबर पढ़ लीजिए…

नौतपा में हीटवेव: ये 10 संकेत दिखें यानी आपको लू लग गई है, तुरंत डॉक्टर के पास जाएं, बचाव के लिए करें ये 14 काम

नौतपा में गर्मी अपने चरम पर है। भारत के कई शहरों में टेम्परेचर 45°C के पार चला गया है। तेज धूप के साथ चलने वाली गर्म हवाओं से लू यानी हीटस्ट्रोक का रिस्क बढ़ गया है। लू लगने पर ‘बॉडी कूलिंग सिस्टम’ ठीक से काम नहीं कर पाता है। समय पर इलाज न मिले तो यह स्थिति जानलेवा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button